फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shopkeeper commits suicide by hanging

घरेलू कलह में दुकानदार ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Sat, 01 Aug 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper commits suicide by hanging
घरेलू कलह में दुकानदार ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
विज्ञापन

ककरौली। पारिवारिक कलह में दुकानदार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने ग्रामीणों की सहमति पर पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस बाद में जांच पड़ताल करने पहुंची।

ककरौली के गांव चौरावाला निवासी 32 वर्षीय प्रदीप पुत्र सुखबीर गांव में ही अपने मकान में परचून की दुकान करता था। दो दिन पूर्व उसका अपनी पत्नी रेखा के साथ विवाद हो गया था, जिस कारण उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी। शनिवार की शाम को पारिवारिक कलह में प्रदीप ने अपनी दुकान के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रदीप का शव लटका देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को भी सूचना नहीं दी। ग्रामीणों की सहमति के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी गांव में पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की। परिजनों ने कोई भी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। प्रदीप की मौत को लेकर परिजनों में कोहराम मचा है। बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed