फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shop caught fire due to fireworks, clothes worth two lakhs burnt

Muzaffarnagar News: आतिशबाजी से दुकान में लगी आग, दो लाख के कपड़े जले

Sat, 09 Dec 2023 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 09 Dec 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Shop caught fire due to fireworks, clothes worth two lakhs burnt
- आसपास के लोगों ने ताले तोड़कर बामुश्किल आग पर काबू पाया
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी

खतौली। जीटी रोड स्थित कपड़े सिलाई की दुकान में घुड़चढ़ी के दौरान हो रही आतिशबाजी से आग लग गई। आग लगने पर आसपास के लोगों ने दुकान मालिक को सूचना दी। आसपास के लोगों ने ताले तोड़कर बामुश्किल आग पर काबू पाया। दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।


इस्लामनगर निवासी कासिफ की जीटी रोड पर रोडवेज के सामने कपड़े सिलाई की बड़ी दुकान है। यहां पर पेंट बनाने का काम होता है। शुक्रवार देर रात घुड़चढ़ी में आतिशबाजी चल रही थी। आतिश बाजी के कारण चिंगारी दुकान के बाहरी हिस्से में जा गिरी। जिस कारण वहां पर रखे तैयार माल में आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग लगी देखी तो दुकान मालिक को सूचित किया। मौके पर जमा लोगों ने दुकान के ताले तोड़कर आग पर काबू पाने के लिए पानी और मिट्टी डालना शुरू कर दिया। वहां पर उपस्थित लोगों ने पुलिस और अग्निशमन टीम को सूचित किया। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था। आग को दुकान के पिछले हिस्से में पहुंचने से पहले ही बुझा दिया गया था। कारखाना स्वामी ने बताया कि लगभग दो लाख रुपये का तैयार कपड़ा जल कर राख हो गया। पीड़ित ने पुलिस से आतिश बाजी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed