फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shoe businessman's daughter-in-law injured

लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, जूता कारोबारी की पुत्रवधू घायल

Wed, 08 Jun 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Shoe businessman's daughter-in-law injured
लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, जूता कारोबारी की पुत्रवधू घायल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के जूता कारोबारी की पुत्रवधू को सोमवार रात लाइसेंसी पिस्टल की गोली लग गई, जिसमें वह घायल हो गई। उसे उपचार के लिए ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद थाना प्रभारी सिविल लाइन व सीओ सिटी मौके पर पहुंचे और कमरे को सील कर पिस्टल को कब्जे में लिया है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र की सिद्धार्थ कॉलोनी में अजय अग्रवाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका आर्य समाज रोड पर लिबर्टी शूज का शोरूम है। सोमवार रात अजय अग्रवाल, उनका बेटा अंशुल अग्रवाल और उनकी पुत्रवधू सोम्या घर पर थे। रात में अचानक घर में गोली चली और सिर में गोली लगने पर सोम्या घायल हो गई। गोली की आवाज सुनकर पिता-पुत्र बेडरूम में पहुंचे तो वहां उन्हें सोम्या लहूलुहान पड़ी मिली। इसी बीच थाना सिविल लाइन पुलिस की टीम गश्त करते हुए वहां पहुंच गई। पुलिस को एक व्यक्ति ने गोली चलने की सूचना दी। पुलिस जूता कारोबारी के घर पहुंची। इसके बाद पुलिस व पिता-पुत्र घायल सोम्या को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। वहां हालत देखकर डाक्टरों से घायल को रेफर कर दिया। परिजन उसे बेगराजपुर ले गए। वहां से भी रेफर कर दिया गया, तब उसे ऋषिकेश एम्स ले जाया गया। वहां उपचार दिया जा रहा है। थाना सिविल लाइन पुलिस का कहना है कि अभी मामले में तहरीर नहीं दी गई है। थाना सिविल लाइन प्रभारी संतोष त्यागी ने बताया कि जिस पिस्टल से गोली चली वह विवाहिता के पति अंशुल अग्रवाल का लाइसेंसी है। वह मौके पर पड़ा मिला था। उसे कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

- कोट
जिस कमरे में घटना हुई है, उसे सील कर दिया है। अभी मामले में तहरीर नहीं आई है। मायके व ससुराल पक्ष के लोग एम्स में घायल महिला के साथ हैं। मामला प्रथम दृष्टया पति-पत्नी के विवाद का प्रतीत हो रहा है - कुलदीप सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed