फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shivaratri was celebrated with reverence

जलाभिषेक कर की गई सुख शांति की कामना

Tue, 02 Aug 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 02 Aug 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Shivaratri was celebrated with reverence
शिवरात्रि को शहर के शिव चौक का भव्य नजारा। - फोटो : अमर उजाला
शिवरात्रि के पावन पर्व पर क्षेत्र के समस्त शिवालयों  में भक्तजनों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। सम्भलहेड़ा स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर में करीब एक लाख लोगों ने जलाभिषेक कर मनौती मांगी। भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर प्रबंध समिति के कार्यकर्ता पुलिस के साथ सक्रिय रहे। 
विज्ञापन


 सोमवार सुबह करीब चार बजे से समस्त शिवालयों में भक्तजनों का पहुंचना शुरू हो गया था। सम्भलहेड़ा स्थित प्रसिद्ध पंचमुखी महादेव मंदिर के पुजारी अंकज शर्मा ने बताया कि प्रात: चार बजे से शुरू हुआ जलाभिषेक देर शाम तक जारी रहा। दोपहर करीब 12 बजे तक एक लाख श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर लिया था। भारी भीड़ के कारण पुलिस प्रशासन को पसीना बहाना पड़ा। शीतला माता मंदिर, भैरो जी शिव मंदिर, कच्चा पक्का शिव मंदिर,  
विज्ञापन


पंचायती मंदिर, मां काली मंदिर, भूमिया मंदिर, सैनी शिव मंदिर, योगमाया मंदिर, जामन वाली शिव मंदिर, सतसंग भवन, मिश्रान शिव मंदिर, खटीकान शिव  मंदिर आदि समस्त शिवालयों में बड़ी संख्या में भक्तजनों ने जलाभिषेक किया। जलाभिषेक संपन्न होने के साथ शिवभक्तों की सेवा में लगे सभी कांवड़ सेवा  शिविर कन्या पूजन के बाद समाप्त हो गए। उधर, रामराज क्षेत्र के महाभारत कालीन फिरोजपुर शिव मंदिर में भी हजारों कांवड़ियों समेत शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। इस प्रसिद्ध शिवालय में भी करीब दो लाख शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। यहां पर भी मेला लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोपा। भोपा क्षेत्र में शिवरात्रि पर्व श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। कस्बे में कांवड़ियों द्वारा मनमोहक झांकियां निकाली गई। भोपा के प्राचीन शिव मंदिर के साथ-साथ घमंडीलाल शिव मंदिर, भूमिया मंदिर, थाने वाला मंदिर, संत रविदास मंदिर में शिवरात्रि पर्व पर काफी चहल-पहल रही। कांवड़ियों की टोली ने कस्बे में पहुंचकर सुंदर झांकियों के साथ परिक्रमा की। इसके बाद भगवान आशुतोष को प्रसन्न करने के लिए मंदिरों में जल चढ़ाते हुए पूजा-अर्चना की। भेापा के साथ साथ सिकंदरपुर, बेलड़ा,  रहकड़ा, तिस्सा, यूसुफपुर आदि मंदिरों में भी चहल-पहल रही।

रोहाना। शिवरात्रि पर्व पर  कावंड़ियों ने हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लाकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। रोहाना कलां के शिव मंदिर, शिव  आराधना मंदिर मिल प्रांगण और क्षेत्र के मंदिरों में  शिवभक्तों ने रात्रि दो बजे से भगवान शिव का गंगाजल से जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना कर मन्नत  मांगी। इस मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
छपार। शिवरात्रि के पर्व पर क्षेत्र के सभी शिवालयों में शिवभक्तों  ने जलाभिषेक किया। इसके लिए शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई।  सभी गांवों से हरिद्वार से गंगा जल लेकर आए शिव भक्तों ने भी शिवालयों  में गंगा जल चढ़ाया।

इस दौरान शिवालय  परिसर हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे। महिलाओं की भी शिवालयों में लंबी कतारें लगी रही। इसके शिवालयों को पूरी तरह सजाया गया। गांव छपार, बसेडा, बरला, महरायपुर आदि सभी गांवों में जलाभिषेक किया गया। 


भौराकलां। भगवान आशुतोष को जलाभिषेक करने के लिए विभिन्न मंदिरों में कांवड़ियों और भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। कस्बा सिसौली के होली चौक पर शिव मंदिर में कांवड़ियों और भक्तों ने बेल पत्र अर्पण कर जलाभिषेक किया। क्षेत्र के गांव अटाली चरौली में स्थित प्राचीन सिद्धपीठ शिव मंदिर में गांव सावटू, हडौली, चरौली के भक्तों ने गंगोत्री और हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लाकर  भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक किया। भक्तों के जयकारों से मंदिर गुंजायमान रहे। भौराकलां में बाजार शिव मंदिर में और कपूरगढ़ के आनंद कुटी मंदिर में भी जलाभिषेक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed