फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shiva Mahapuran Katha concluded with the importance of Jyotirlingas

ज्योर्तिलिंगों के महत्व के साथ शिवमहापुराण कथ संपन्न

Thu, 24 Dec 2020 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Shiva Mahapuran Katha concluded with the importance of Jyotirlingas
भूमिया मन्दिर पर शिव महापुरण का प्रवचन करते राधव ऋषि। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
ज्योर्तिलिंगों के महत्व के साथ शिव महापुराण कथा संपन्न
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मीरापुर। भूमिया मंदिर पर योगी सेवानाथ महाराज की नौवीं पुण्यतिथि पर चल रही शिवमहापुराण कथा बुधवार को संपन्न हो गई। अंतिम दिन कथा व्यास राघव ऋषि ने 12 ज्योर्तिलिंगों का महत्व बताया।
योगी सेवानाथ महाराज की नौवीं पुण्यतिथि पर शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया था। अंतिम दिन कथा व्यास राघव ऋषि ने प्रवचन करते हुए श्रद्धालुओं को 12 ज्योर्तिलिंगों की कथा सुनाई। कहा कि प्रथम ज्योर्तिलिंग सोमनाथ मंदिर में जो भी पूजा-अर्चना करता है, उसे कभी क्षय व कोढ़ रोग नहीं लगते। वहीं, ज्योर्तिलिंग मल्लिकार्जुन में भगवान शिव-पार्वती की ज्योति मौजूद है। ज्योर्तिलिंग केदारनाथ में जो भक्त पूजा-अर्चना कर वहां का जल पीता है, उसका पुनर्जन्म नहीं होता। इसी प्रकार ज्योर्तिलिंग महाकाल के जो भी श्रद्धालु दर्शन कर लेते हैं, उसे स्वप्न में भी कोई दुख नहीं होता।
विज्ञापन

शिवमहापुराण कथा के उपरांत मंदिर परिसर में हवन-पूजन कर भंडारा आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। योगी ब्रह्मनाथ, सुधीर, अमरनाथ, फतेहनाथ, निर्मल मुनि, विशेष चौधरी, कंवरपाल, रामू सिंह, धन प्रकाश आर्य, अनूप सिंह और संजय माहेश्वरी का सहयोग रहा। आयोजक योगी श्यामनाथ ने सभी का आभार व्यक्त किया।

मीरापुर में मन्दिर परिसर में हवन करते साधु संत।

मीरापुर में मन्दिर परिसर में हवन करते साधु संत।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed