फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shiv Sena protested and burnt the flag of Bangladesh

Muzaffarnagar News: शिव सेना ने प्रदर्शन कर फूंका बांग्लादेश का झंडा

Fri, 29 Nov 2024 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Shiv Sena protested and burnt the flag of Bangladesh
-इस्कॉन मंदिर के मुख्य पुजारी चिन्मय कृष्ण दास प्रभु की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा
विज्ञापन

फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बांग्लादेश में इस्कॉन मंदिर के मुख्य पुजारी चिन्मय कृष्ण दास प्रभु की गिरफ्तारी के विरोध में शिव सेना ने जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर शिव चौक पहुंचकर बांग्लादेश का झंडा फूंका। इससे पहले वहां के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के चित्र पर कालिख पोती गई।

शिवसेना कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बृहस्पतिवार को तहसील मार्केट स्थित कार्यालय पर एकत्रित हुए। प्रदेश महासचिव डाॅ. योगेंद्र शर्मा और मंडल अध्यक्ष लोकेश सैनी के नेतृत्व में जोरदार नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में शिव चौक पहुंचे। वहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए बांग्लादेश के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के चित्र पर जूते-चप्पल बरसाए। मुंह काला कर बांग्लादेश के झंडे को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष लोकेश सैनी व मंडल महासचिव राजेश कश्यप ने कहा कि बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं की हत्याएं हो रही हैं। हिंदुओं को धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। प्रसिद्ध इस्कॉन मंदिर के महंत को गिरफ्तार कर उनका उत्पीड़न भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांग उठाई कि बांग्लादेश के हिंदुओं की सुरक्षा के लिए तुरंत कार्यवाही करते हुए आर्मी एक्शन ले। मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, मंडल उपाध्यक्ष संजय गोयल, रविंद्र नायक, आशीष शर्मा, बसंत कश्यप, रविंद्र सैनी, प्रदीप कोरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed