{"_id":"5fe4e2f58ebc3e3f7d1e2014","slug":"shiv-chowk-will-be-encroachment-free-muzaffarnagar-news-mrt5172595141","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव चौक होगा अतिक्रमण मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव चौक होगा अतिक्रमण मुक्त
विज्ञापन
शहर में स्थित शिव चौक।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
शिव चौक होगा अतिक्रमण मुक्त
मुजफ्फरनगर। शहर में शिव चौक पर अब जाम नहीं लगने दिया जाएगा। इसके लिए शिव चौक को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। यहां पर 50 मीटर के दायरे में कोई भी वाहन, रेहड़ा, ठेला नहीं खड़ा होने दिया जाएगा। यहां तक की ई- रिक्शा का संचालन भी नहीं होगा। इसके लिए प्रशासन ने विशेष योजना बनाई है। उधर, झांसीरानी चौक तिराहे पर जाम का कारण बनने वाले अस्थायी दुकानदारों को भी हटवाया जाएगा। इसके लिए उन्हें चेतावनी दे दी गई है। शहर में जल्द नया रूट प्लान भी लागू होगा।
शहर में शिव का अपना महत्व है। मगर, यहां पर अतिक्रमण किए जाने के कारण जाम की स्थिति रहती है। जाम के कारण यात्री और राहगीर हलकान रहते हैं। चौक के चारों ओर रेहडा, ठेली वाले और अस्थायी दुकानदारों की दुकान लगते हैं. जो जाम का कारण बनती है। इसके अलावा झांसी रानी तिराहे पर भी अस्थायी दुकानदारों के कारण जाम रहता है। अब प्रशासन ने शिव चौक और झांसी रानी तिराहे को अतिक्रमण मुक्त करने की योजना बनाई है। साथ ही नया रूट प्लान भी बनाया है। सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने बताया कि शिव चौक पर 50 मीटर के दायरे में कोई भी वाहन, रेहड़ी-ठेला या दुकान नहीं लगने दी जाएगी। यहां विशेष जोन बनाया जाएगा। ई-रिक्शा भी यहां से नहीं गुजरेगी। झांसी रानी तिराहे से भी अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए है। नया रुट प्लान भी जल्द लागू किया जाएगा।