फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shikheda police station will investigate Shyam Singh murder case

सिखेड़ा थाने से होगी श्यामसिंह हत्याकांड की जांच

Sat, 24 Jul 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Shikheda police station will investigate Shyam Singh murder case
जानसठ के गांव भलवा में भाजपा नेता से उसके पिता की हत्या के बारे जानकारी करते केंद्रीय राज्यमंत्र? - फोटो : KHATAULI
सिखेड़ा थाने से होगी श्यामसिंह हत्याकांड की जांच
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव भलवा में भाजपा के बूथ अध्यक्ष सुशील कुमार के पिता श्याम सिंह प्रजापति की हत्या के मामले में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। पीड़ित परिवार द्वारा जानसठ थाना पुलिस पर अविश्वास जताया। जिस पर उन्होंने हत्या की जांच सिखेड़ा थाने से कराने के साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद के लिए सीएम से संस्तुति करने का भी आश्वासन दिया।
गांव भलवा निवासी भाजपा के बूथ अध्यक्ष सुशील कुमार के पिता श्यामसिंह प्रजापति की बुधवार दोपहर गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। सुशील कुमार का आरोप है कि जब से वह भाजपा का बूथ अध्यक्ष बना है, तभी से आरोपी दूसरे वर्ग के लोग उससे रंजिश रखने रखने लगे तथा परिवार और उसे परेशान करते थे। इसी के चलते आरोपियों ने उसके पिता की हत्या कर दी। शुक्रवार को केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान गांव भलवा में भाजपा नेता के घर पहुंचे और पीड़ित परिेवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन

हत्याकांड के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा नेता ने केंद्रीय राज्यमंत्री को बताया कि उन्हें जानसठ थाना पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है। मंत्री ने एसएसपी से वार्ता कर हत्या की जांच सिखेड़ा थाने से कराने का आश्वासन दिया। इसी दौरान भाजपा नेता ने रोते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री को बताया कि करीब ढाई माह से दूसरे वर्ग के लोग उसे लगातार परेशान कर रहे थे। जब वह तहरीर लेकर थाने गया तो हल्के के दरोगा ने कार्रवाई के बजाये उल्टे उसके साथ ही अभद्रता करते हुए शांतिभंग में उसका चालान भी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता ने कहा कि यदि पुलिस उस समय कार्रवाई करती तो शायद उसके पिता की हत्या न होती। इस पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने दरोगा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई कराने की बात कही। इस दौरान एलडीबी के चेयरमैन बृजेश, ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन यनेश तंवर, मनोज लोहड्डा, डॉ सतीश खटीक व सुमित प्रजापति आदि मौजूद रहे।

शनिवार तक हो फरार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी
जानसठ। गांव भलवा में भाजपा नेता के पिता की हत्या को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने इंस्पेक्टर डीके त्यागी से केस की प्रगति पूछी। इंस्पेक्टर ने बताया कि पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनसे पूछताछ चल रही है। दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। केंद्रीय राज्यमंत्री ने शनिवार तक दोनों फरार हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। उधर, सीओ जानसठ शकील अहमद का कहना है कि गांव भलवा में श्याम सिंह हत्याकांड में नामजद पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बाकी दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा, जिसके लिए टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed