फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shicshamitron seeks euthanasia

शिक्षामित्रों ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु

Tue, 15 Sep 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 15 Sep 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
Shicshamitron seeks euthanasia
खतौली। बीआरसी भैंसी में आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन तथा उत्तर प्रदेशीय शिक्षामित्र संघ के बैनर तले शिक्षामित्रों ने शिक्षण कार्य का बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया। शिक्षामित्रों ने कोर्ट के निर्णय से आहत होकर राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की मांग की है।
विज्ञापन


धरने में जाहिद अली ने कहा कि सरकारी वकीलों ने शिक्षामित्रों का वैध पक्ष प्रभाव पूर्ण तरीके से नहीं रखा, क्योंकि प्रदेश सरकार ने शिक्षामित्रों को अध्यापक बनाने संबंधी सभी कार्य नियमानुसार किए हैं। लेकिन सभी दलीलों को दरकिनार करके एक पक्षीय फैसला सुनाया गया है।
विज्ञापन


राजेंद्र ने कहा कि शिक्षामित्रों को हताश व निराश होने की आवश्यकता नहीं है। जोगेंद्र राणा ने कहा कि शिक्षामित्र सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। मोहसीना ने कहा कि कोर्ट के फैसले से शिक्षामित्र सड़कों पर आ गए हैं। शाइस्ता प्रवीन ने कहा कि लगभग 20 शिक्षामित्रों ने अब तक आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष बालेंद्र ने भी धरने का समर्थन किया। धरने क अध्यक्षता अध्यक्षता रजनी और संचालन इनाम सिंह चौहान ने किया। अरविंद कुमार, रईस अहमद, राजपाल सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

बीआरसी पर शिक्षामित्रों ने किया प्रदर्शन

जानसठ। समायोजन रद होने से क्षुब्ध होकर शिक्षामित्रों ने बीआरसी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन में समायोजन बहाली की मांग की गई। 

शिक्षामित्रों का कहना था कि कोर्ट के निर्णय से शिक्षामित्रों का भविष्य खराब हो गया है। अब उनके सामने रोजी-रोटी के लाले पड़ गए हैं। नारेबाजी करते हुए शिक्षामित्र तहसील पहुंचे।


नायब तहसीलदार देवेंद्र शर्मा के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। समायोजन रद करने का निर्णय वापस लेने की मांग की गई। मांग नहीं माने जाने पर इच्छा मृत्यु देने की इजाजत मांगी गई। विकास कुमार, मनोज कुमार, मोहम्मद खालिद, नीलम तोमर, सोनू, शबनम, प्रदीप, संगीता, रचना, शबाना, प्रतीभा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed