{"_id":"63fce9654c92e301f401ef49","slug":"shehnai-rang-a-lot-nikah-on-one-side-and-garland-on-the-other-muzaffarnagar-news-c-14-1-135379-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: खूब बजी शहनाई, एक तरफ निकाह और दूसरी तरफ वरमाला पहनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: खूब बजी शहनाई, एक तरफ निकाह और दूसरी तरफ वरमाला पहनाई
Mon, 27 Feb 2023 11:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 27 Feb 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मौजूद मुस्लिम दुल्हे-दुल्हनें।
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 800 जोड़ो हुए एक
- शांतिकुंज हरिद्वार के विद्वानों ने पढ़े मंत्र
फोटो...
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में जिले के 848 जोड़े विवाह बंधन में बंध गए। जिंदगीभर साथ रहने की कसम खाई। विवाह पांडाल घंटे घडियाल, शंख ध्वनि और शहनाई से गूंज उठा। शांति कुंज हरिद्वार के पुरोहितों ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया। मौलवियों ने मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह पढाया। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने जोड़ो से मुलाकात की।
नुमाइश पांडाल में 524 हिंदू और 324 मुस्लिम जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया। समारोह में सुबह से ही दूल्हा-दुल्हन और उनके परिजन कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने शुरू हो गए थे। पांडाल में जिले के सभी ब्लॉक के अलग-अलग ग्रुप बनाए गए थे। हिंदू जोड़ो के वैदिक मंत्रोंच्चार के साथ फेरे हुए और मुस्लिम जोड़ो का निकाह हुआ।
शांति कुंज हरिद्वार से आए चार पुरोहितों ने सामूहिक रूप से विवाह की सभी रस्म पूरी कराई। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान सभी जोड़ो से अलग-अलग मिले और उन्हें विवाह की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बेटियां खुशहाल रहे, दूल्हे की नहीं आनी चाहिए शिकायत
डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि सभी बेटियों का जीवन सुखी होना चाहिए। किसी भी दूल्हे की शिकायत नहीं आनी चाहिए। परिवारों के लिए यह जिंदगी का नया रास्ता है। सरकार का प्रयास बेहद सराहनीय है।
ये रहे मौजूद
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, डीएम अरविंद मलप्पा बंगाा, सीडीओ संदीप भागिया, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, ब्लाक प्रमुख अक्षय पुंडीर, नरेंद्र सिंह, अनिल राठी, अरविंद त्यागी, राहुल ठाकुर, सचिन करानिया, विपिन त्यागी जोगेंद्र काला, जिला समाज कल्याण अधिकारी विनित मलिक, एसडीएम सदर परमानंद झा, जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया, डीपीआरओ अनिल सिंह, डीपीओ सतीश गौतम, एएमए जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार ने किया।
-- -- -- -- -- -- --
यज्ञ शुरू हुआ तो बंद हुए पंखे
नुमाइश पांडाल में50 से अधिक यज्ञ वेदी बनाई गई थी। जब शादी की रस्म में यज्ञ प्रारंभ हुआ और धुंआ उठने लगा तो सभी पंखे बंद कराए गए। बाद में चारों ओर से पंडाल को खोला गया।
-- -- -- -- -
एक जोड़े को 51 हजार रुपये
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में प्रदेश सरकार एक जोड़े पर 51 हजार खर्च कर रही है। 35 हजार रुपये दुल्हन के बैंक खाते में भेजे गए। दस हजार का घर का आवश्यक सामान नये जोड़े को दिया गया। छह हजार रुपये शादी समारोह में खर्च किए।
-- -- -- -- -
वीआईपी के लिए अलग रही भोजन की व्यवस्था
नुमाइश पंडाल में सभी दूल्हों-दुल्हन के अलावा उनके साथ आए लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। वीआईपी के लिए खासकर अफसरों ने अपने लिए पांडाल के पीछे ही भोजन की व्यवस्था रखी। भोजन, पंडाल आदि व्यवस्था के लिए छह हजार प्रति जोड़े के हिसाब से खर्च किए गए।