फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sheetla Mata's court punished for the eldest Dussehra

ज्येष्ठ दशहरा के लिए सजा शीतला माता का दरबार

Thu, 09 Jun 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Sheetla Mata's court punished for the eldest Dussehra
खरड़ गांव का शाकम्भरी देवी माता का मंदिर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
ज्येष्ठ दशहरा के लिए सजा शीतला माता का दरबार
विज्ञापन

बुढ़ाना। तहसील क्षेत्र के गांव खरड़ में ज्येष्ठ दशहरा पर विभिन्न प्रदेशों व दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु शीतला माता व बसंती माता के दर्शन व पूजा-अर्चना को लेकर मंदिर कमेटी और पुलिस प्रशासन ने तैयारी कर ली है। मंदिर कमेटी द्वारा शीतला माता का दरबार सजा दिया गया है।
तहसील क्षेत्र के खरड़ गांव में करीब 300 वर्ष पुराना शीतला माता का मंदिर है। गांव के बाहरजूड में बसंती माता व शाकंभरी देवी माता का मंदिर है। खरड़ गांव के दोनों मंदिर परिसर में ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी को मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर माता के मंदिरों के कपाट खुले रहेंगे। हर साल भीड़ इतनी होती है कि श्रद्धालु आठ से दस घंटे तक लाइन में लगकर माता के दर्शन व पूजा-अर्चना कर पाते हैं। इस बार भी अधिक भीड़ होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

शीतला माता मंदिर कमेटी के पदाधिकारी प्रभात शर्मा, बसंती माता मंदिर के महंत और शाकंभरी देवी मंदिर के महंत नागेश्वर पुरी ने बताया कि श्रद्धालु सबसे पहले शीतला माता की पूजा करते हैं। शीतला माता की पूजा-अर्चना के बाद ही शाकंभरी देवी व बसंती माता की पूजा-अर्चना होती है। यह परंपरा करीब 300 वर्ष से चली आ रही है। पूजा अर्चना के लिए माता रानी के दरबार को सजा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सादी वर्दी में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी
मंदिर कमेटी के पदाधिकारी प्रभात शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं की पूजा-अर्चना के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। रात के 12 बजे पूजा-अर्चना व महा आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। मंदिर परिसर तथा सड़क पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। फुगाना के इंस्पेक्टर ने बताया कि देवी मां के दर्शन व मेले की व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस बल मंगवा लिया गया है। सभी पुलिसकर्मी व उप निरीक्षकों को उनकी ड्यूटी व जिम्मेदारी सौंप दी गई है। सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed