फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shaved display

मुंडन कराकर किया प्रदर्शन

Mon, 26 Mar 2018 12:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर। Updated Mon, 26 Mar 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
Shaved display
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षकों ने शिवचौक पर धरना देकर सामूहिक मुंडन कराकर प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का बहिष्कार जारी रखते हुए सीएम से समान कार्य समान वेतन की मांग की।
विज्ञापन

माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक      महासभा की जिलाध्यक्ष स्नेहलता मिश्रा के नेतृत्व में शिक्षकों ने नगर के हृदय स्थल शिव चौक पर पहुंचकर प्रदर्शन किया।

शिक्षक अपनी लंबित मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। शिक्षकों ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों को पूर्व की सरकार ने मानदेय पर रखा और भविष्य में मानदेय में वृद्धि का आश्वासन भी दिया था,         लेकिन सूबे में सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा सरकार ने वित्तविहीन शिक्षकों        को दिया जा रहा है अल्प मानदेय भी समाप्त कर दिया है। जबकि वित्तविहीन शिक्षक लगातार बेहतर कार्य करते हुए उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम दे रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षक पिछले करीब 30 वर्षों से सरकारों की ओर से भेदभाव का शिकार बने हुए हैं। आज  सभी भुखमरी के कगार पर हैं। सर्वोत्तम परीक्षा परिणाम देने पर भी दोयम दर्जे          पर रखा गया है।
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश सरकार से समान कार्य समान वेतन की नीति लागू कर उनको लाभान्वित करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि जब तक सरकार उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए संवेदनशील नहीं बनती है, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर स्नेहलता मिश्रा, मासूम त्यागी, ऋषिपाल सिंह, तिरसपाल पुंडीर, देवेंद्र कुमार, नवीन त्यागी, निर्वेश कुमार सिंह, ईश कुमार, अनुज मित्तल के अलावा सुमन लता, कौशर जहां, जयवंती और विजय लक्ष्मी सहित अन्य वित्तविहीन शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed