{"_id":"65721c62fc13f67c810d26a4","slug":"shaurya-and-hardik-stood-first-in-science-exhibition-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-12732-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - विज्ञान प्रदर्शनी में शौर्य और हार्दिक रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - विज्ञान प्रदर्शनी में शौर्य और हार्दिक रहे अव्वल
Fri, 08 Dec 2023 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 08 Dec 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का निरीक्षण करते अतिथिगण। संवाद
- अलग-अलग विद्यालयों के 200 अधिक बाल वैज्ञानिकों ने प्रस्तुत किए मॉडल
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। राजकीय इंटर कॉलेज में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के तत्वावधान में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। अलग-अलग विद्यालयों के 200 अधिक बाल वैज्ञानिकों ने एक से बढ़कर एक मॉडल बनाकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के डीसी प्रमोद कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मेंद्र शर्मा और प्रधानाचार्य शैलेंद्र त्यागी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम प्रभारी विक्रांत वर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी में यूपी बोर्ड के राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के साथ साथ सीबीएसई विद्यालयों के 225 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्र शौर्य अग्रवाल व हार्दिक अग्रवाल ने प्रथम, विष्णु व अपूर्व जैन ने द्वितीय और अनुदेव मालिक, अर्णव अग्रवाल व अविरल सिंघल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को पांच हजार, द्वितीय स्थान पर तीन हजार और तृतीय स्थान पर दो हजार रुपये व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। राघव गर्ग, शुभ त्यागी, अनुष्का शर्मा, अदिति शर्मा को सांत्वना पुरस्कार के रूप में एक हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र दिया गया।
प्रदर्शनी का मुख्य विषय वैज्ञानिक दृष्टिकोण, मानववाद और ज्ञानार्जन और सुधार की भावना का विकास रहा। डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी एक ऐसा आयोजन है, जिसमें छात्रों को विज्ञान के विभिन्न विषयों पर अपने शोध, प्रयोगों और मॉडलों को प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य शैलेंद्र त्यागी ने कहा कि शिक्षण का उद्देश्य ही छात्रों में रचनात्मक कौशल और समस्या-समाधान कौशल का विकास करना है। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. विकास कुमार, उप प्रधानाचार्य नितिन राठी, अंकित सिंघल, विनीत चौधरी, डॉ. सत्यपाल, आशीष चौहान, सुचित्रा सैनी, संदीप कुमार कौशिक, डॉ. रणबीर सिंह, ममता, आशीष द्विवेदी, अभिषेक गर्ग, सुनील गोयल, मदन गोपाल, मोहम्मद जावेद मौजूद रहे।