फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Wanted murderer injured in police encounter in Shamli, had killed Jaiveer five days ago

Shamli: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हत्यारोपी घायल, पांच दिन पहले जयवीर की गोली मारकर की थी हत्या

Wed, 08 Oct 2025 09:56 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 08 Oct 2025 09:56 AM IST
सार

शामली जिले में झिंझाना पुलिस की मुठभेड़ में जयवीर हत्याकांड का 25 हजार रुपये का इनामी आरोपी राहुल उर्फ छोटू घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसे पैर में गोली लगी, जबकि आरोपी पर पहले से कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Shamli: Wanted murderer injured in police encounter in Shamli, had killed Jaiveer five days ago
Shamli - फोटो : Amar ujala

विस्तार

शामली के झिंझाना पुलिस और बदमाश के बीच मंगलवार देर रात मुठभेड़ हो गई। इस दौरान जयवीर हत्याकांड का आरोपी राहुल उर्फ छोटू गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार, पांच दिन पहले मुजफ्फरनगर के मंगलौरा गांव में जयवीर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गांव के ही राहुल उर्फ छोटू को नामजद किया गया था। बताया गया कि राहुल ने यह हत्या अपने पिता सत्यवान की 15 साल पहले हुई हत्या का बदला लेने के लिए की थी। जयवीर इस हत्या के मामले में करीब 11 साल जेल में रह चुका था और हाल के कुछ साल से गांव में रह रहा था।

विज्ञापन

आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर एसपी ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मंगलवार की रात पुलिस को राहुल के सिंगरा के जंगल में छिपे होने की सूचना मिली। एएसपी संतोष कुमार के मुताबिक, पुलिस टीम ने जब उसे घेरने की कोशिश की तो राहुल ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।

 

आरोपी के कब्जे से तमंचा, दो कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि राहुल पर पहले भी जानलेवा हमले के कई मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed