फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shamli's Tanuja champion in the 1500 meters race of junior girls

जूनियर बालिका वर्ग की 15 सौ मीटर दौड़ में शामली की तनुजा चैंपियन

Thu, 10 Nov 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Shamli's Tanuja champion in the 1500 meters race of junior girls
मंडल स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता में गोला फेंकती छात्रा। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- माध्यमिक विद्यालयों की 23वीं मंडलीय बालक/बालिका शैक्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। माध्यमिक विद्यालयों की 23वीं मंडलीय बालक/बालिका शैक्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। जूनियर बालिका वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में शामली की तनुजा प्रथम, सहारनपुर की निर्धन दूसरे और मेजबान मुजफ्फरनगर की निशि ने तीसरा स्थान हासिल किया।
डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान पर खेली जा रही प्रतियोगिता के दूसरे दिन शानदार खेल मुकाबले हुए। संयोजक प्रधानाचार्य सुनील कुमार और कुसुमलता ने बताया कि सीनियर बालक वर्ग की 15 सौ मीटर दौड़ में रोहित गोस्वामी ने प्रथम, निखिल ने दूसरा और सहारनपुर के शोएब ने तीसरा स्थान हासिल किया। सीनियर बालिका वर्ग में सहारनपुर की सिमरन शर्मा ने प्रथम, मुजफ्फरनगर की चेतना दूसरे और शामली की खुशी तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

सब जूनियर बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में शामली के कुलदीप कुमार प्रथम, अनुज द्वितीय और सहारनपुर कजे प्रियांशु ने तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में जूनियर बालिका वर्ग में मुजफ्फरनगर की अविका प्रथम, शामली की तनुजा द्वितीय और मुजफ्फरनगर की सानिया ने तृतीय स्थान हासिल किया। जूनियर बालक वर्ग में मुजफ्फरनगर के आमिर प्रथम, शामली के सुजात ने द्वितीय और आवेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। सीनियर बालिका वर्ग में मुजफ्फरनगर की ज्योति प्रथम, शामली की अन्नू द्वितीय और सहारनपुर की अंजलि व सपना तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में सहारनपुर की सिमरन प्रथम, मुजफ्फरनगर की आयुषी चौहान दूसरे और सहारनपुर की अंजलि तीसरे स्थान पर रहीं। सीनियर बालिका वर्ग की तश्तरी फेंक स्पर्धा में मुजफ्फरनगर की इशिका प्रथम, मुजफ्फरनगर की अनुराधा दूसरे और सहारनपुर की संजना तीसरे स्थान पर रही। जूनियर बालिका वर्ग में सहारनपुर की वंशिका पंवार प्रथम, मुजफ्फरनगर की कुमकुम दूसरे और चाहत तीसरे स्थान पर रहीं। सीनियर बालक वर्ग की पांच हजार मीटर पैदल चाल में सहारनपुर के उज्जवल प्रथम, कार्तिक दूसरे और शामली के नवदीप ने तीसरा स्थान हासिल किया।

जूनियर बालिका वर्ग की ट्रिपल जंप में सहारनपुर की काजल प्रथम, शामली की पारूल दूसरे और शामली की दीपांशी तीसरे स्थान पर रही। सीनियर बालिका वर्ग की लंबी कूद में सहारनपुर की टिवंकल प्रथम, सीमा दूसरे और शामली की नेहा तीसरे स्थान पर रही। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। आयोजन में प्रमोद कुमार, क्रीड़ा प्रभारी सत्यकाम तोमर, अरुण कुमार, इंच्छाराम, अजय कुमार, नरेश कुमार, अब्दुल सत्तार, केके शर्मा, संतोष कुमार, प्रतिभा रानी, राजकुमार और गौरव भार्गव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed