फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli News: BJP leader from Pakistan and Jammu and Kashmir getting threats on phone and WhatsApp

यूपी: भाजपा नेता को पाकिस्तान और कश्मीर से फोन पर मिली धमकी, थाने में दी तहरीर, जानें क्या है पूरा मामला

Wed, 04 Aug 2021 03:06 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Wed, 04 Aug 2021 03:06 AM IST
सार

पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर से फोन व व्हाट्सएप पर भाजपा नेता को धमकी मिल रही है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

विज्ञापन
Shamli News: BJP leader from Pakistan and Jammu and Kashmir getting threats on phone and WhatsApp
शामली पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में भाजपा के जिला मंत्री विवेक प्रेमी को पाकिस्तान और कश्मीर से फोन कॉल, व्हाट्सएप और फेसबुक पर मैसेज भेजकर कई दिनों से तरह-तरह की धमकी दी जा रही है। भाजपा नेता ने इस मामले की शिकायत करते हुए शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। 

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला रामशाला निवासी भाजपा के जिला मंत्री विवेक प्रेमी ने बताया कि कई दिन से उसके व्हाट्सएप, फेसबुक आईडी व फोन कॉल के माध्य से लगातार धमकी भरे मैसेज व फोन कॉल की जा रही है। जिन नंबरों से धमकी दी जाती है, वे नंबर पाकिस्तान व कश्मीर के कोड वाले हैं। 
विज्ञापन


विवेक प्रेमी का कहना है कि पहले तो उसने इसे गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन सोमवार को भी व्हाट्सएप कॉल आई, जिस नंबर से धमकी दी गई, वह नंबर पाकिस्तान के कोड का था। कॉल रिसीव करते ही उसने नाम लेकर कहा कि उसे फोन करने वाले को जल्द ही खामियाजा भुगतने की धमकी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी उसे कई नंबर से इसी तरह की धमकी दी गई। फेसबुक पर भी धमकी भरे मैसेज भेजे गए हैं। भाजपा नेता का कहना है कि उसके पास इस तरह से धमकी भरी कॉल व मैसेज आने से वह परेशान हैं। 

उसने बताया कि रात में ही फोन पर पुलिस अधिकारियों को इस मामले से अवगत कराया था। मंगलवार को इस मामले की शहर कोतवाली में तहरीर दे दी गई है। भाजपा नेता ने पुलिस से इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। 


इस संबंध में एसपी सुकीर्ति माधव का कहना है कि यह मामला उनकी जानकारी में आया है। इस मामले की साइबर सेल व सर्विलांस के माध्यम से जांच कराई जा रही है।  जांच में जो भी दोषी होगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed