फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shamli Lok Sabha Election 2024 Satta Ka Sangram Chunavi Rath Coverage in Muzaffarnagar

चाय पर चर्चा: अमर उजाला के कैमरे पर खुलकर बोले मतदाता, मजबूती से उठाया पेंशन का मुद्दा, ये बड़े सवाल भी उठाए

Fri, 29 Mar 2024 08:35 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 29 Mar 2024 08:35 AM IST
सार

Lok Sabha Election 2024 : अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं की नब्ज टटोल रहा है। अमर उजाला की टीम शुक्रवार को मुजफ्फरनगर पहुंची। यहां चाय पर चर्चा के दौरान लोगों ने पेंशन के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया।

विज्ञापन
Shamli Lok Sabha Election 2024 Satta Ka Sangram Chunavi Rath Coverage in Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर में चुनाव पर चर्चा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में शिव चौक स्थित तुलसी पार्क में अमर उजाला की ओर से आयोजित चाय पर चर्चा कार्यक्रम में लोगों ने खुलकर विचार रखें। किसान, व्यापारी, महिला सुरक्षा, राम मंदिर, पुरानी पेंशन और भाजपा रालोद गठबंधन समेत अन्य बिंदुओं पर शहर के लोगों ने विचार रखें।

विज्ञापन


शिक्षकों ने कहा कि पुरानी पेंशन हर हाल में मिलनी चाहिए। अगर कोई नेता विधायक या सांसद बन जाता है तो उसकी पेंशन तुरंत शुरू हो जाती है, लेकिन शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को पेंशन नहीं मिल रही है। देश के शिक्षकों के लिए पेंशन सबसे बड़ा मुद्दा है। 
विज्ञापन


इस दौरान लोगों ने कहा कि कानून व्यवस्था निश्चित तौर पर बेहतर हुई है, लेकिन शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार की व्यवस्था भी की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि भाजपा सरकार में सुरक्षा व्यवस्था अच्छी हुई है। व्यापारी निडर होकर अपना कार्य कर रहे हैं।

व्यापारी नेता संजय मिश्रा ने कहा कि हर बार चुनाव होते है तो नवीन मंडी के व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मतगणना का कार्य कहीं और किया जाना चाहिए।

उद्यमी सत्यप्रकाश रेशू ने कहा कि राज्य सरकार के कार्यों का असर लोकसभा चुनाव पर है। विकास कार्य और लॉ एंड ऑर्डर से आमजन और व्यापारी बेहद खुश है।

माधोराम शास्त्री ने कहा कि मुसलमान इस बार बसपा को वोट देंगे। उपेंद्र गोयल ने कहा कि मुस्लिम के पास सपा के अलावा कोई विकल्प नहीं है। यहां पर सपा और बीजेपी में ही टक्कर है।

आरटीआई कार्यकर्ता सुमित मलिक ने कहा कि  बीजेपी वाले सुरक्षा की बात करते है और खुद ही कई-कई गनर साथ लेकर घूमते है। हिंदू-मुस्लिम सब एक है, लेकिन इन्हें भाजपा बांटने का काम करती है। 

विनेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था शानदार है। महिलाएं व बेटियां निडर होकर किसी भी वक्त कहीं भी आ जा सकती हैं।

अमित पटपटिया ने कहा कि सम्मान से बढ़कर कुछ नहीं है। क्राइम कैपिटल के नाम से मशहूर मुजफ्फरनगर में आज क्राइम ना के बराबर है। लोग खुलेआम कहीं भी घूम सकते हैं।

शिक्षक नेता यशपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में हर सेक्टर में निजीकरण हो रहा है। शिक्षा का बजट हर साल घटाया जा रहा है।

शिक्षक नेता डॉ. फारूख हसन ने कहा कि पेंशन 2004 से खत्म कर दी गई है। सेवानिवृत्त होने के बाद सरकारी कर्मचारी खाली हो जाता है। नई भर्तियां नहीं हो रही है। सांसद और विधायक पेंशन लेते है, जबकि पूरे जीवन सरकार के लिए कार्य करने वाले कर्मचारी को वो सम्मान भी नहीं दिया जाता है।

शिक्षक नेता डॉ. राहुल कुशवाहा ने कहा कि 60 साल के बाद सेवानिवृत्त होने पर सरकारी कर्मचारी कहां जाए। कोरोना काल में जब सब अपने घरों में थे, तब सरकारी कर्मचारी सड़कों पर कार्य कर रहे हैं। सरकारी कर्मचारियों को सम्मान राशि मिलनी चाहिए।

शिक्षक नेता प्रीतवर्धन ने बताया कि राजनेता राष्ट्र की संपत्ति का दुरुपयोग कर रहे हैं। वह सेवानिवृत्त होने से पहले ही पेंशन लेते है। सरकारी कर्मचारी 20 साल नौकरी करने के बाद भी खाली हाथ ही रहता है। इस बार वह वोट फॉर ओपीएस करेंगे।

योगेश कुमार ने कहा कि मंदिर बनवाने और 370 हटने से समाज को कुछ नहीं मिलता है। सफाई कर्मचारी पूरे देश की गंदगी साफ करते हैं, लेकिन उनकी नौकरी तक नेता खा चुके हैं। इसके लिए प्राइवेट कंपनियों को ठेका दिया जा रहा है। बेरोजगारी चरम पर है।

अरविंद राज शर्मा ने कहा कि सभी दल के नेता चुनाव की तैयारी में है। ऐसे ही जनता भी तैयार है। इस बार भाजपा 400 पार निश्चित रूप से करेगी।

सतपाल मान ने कहा कि चारों तरफ सड़कों का जाल बिछ गया है। व्यापारी शानदार तरीके से व्यापार कर रहा है। दिल्ली जाने में पहले चार घंटे लगते थे, अब दो घंटे से भी कम समय लगता है। सांसद संजीव बालियान सभी की बात सुनते हैं।

निशा वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं को खूब सम्मान मिला है। सशक्तिकरण पर अच्छा कार्य किया जा रहा है। महिलाएं भी खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed