फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shahwar reached the floor in a few months

चंद माह में फर्श से अर्श पर पहुंचा शाहवर

Tue, 06 Jul 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Shahwar reached the floor in a few months
चंद माह में फर्श से अर्श पर पहुंचा शाहवर
विज्ञापन

छपार (मुजफ्फरनगर)। पानीपत में नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचने के मामले में पकड़ा गया गांव खुड्डा निवासी शाहवर चंद माह में फर्श से अर्श पर पहुंच गया। किसी दवाई फैक्टरी में काम करने वाले इस युवक ने चंद माह में ही हरियाणा के कालाआम में कोठी व दो ब्यूटी पॉर्लर के साथ ही तीन लग्जरी कारें भी खरीदी हैं।

छपार थाना क्षेत्र के गांव खुड्डा निवासी शाहवर एक मध्यम किसान परिवार से है, जो काफी समय से हरियाणा की किसी दवाई फैक्टरी में काम करता था। उसके पिता सालिम के पास खामपुर-गोपाली रोड पर अपना मकान है, जबकि परिवार के पास 40 बीघा कृषि भूमि है। शाहवर का एक भाई फरहान गांव में ही जनसूचना केंद्र चलाता है। ग्राम प्रधान के भाई मुफीद आलम ने बताया कि सालिम का गांव में साधारण सा ही मकान है, लेकिन शाहवर ने चंद माह में अकूत दौलत कमाई। इसके जरिये उसने हरियाणा के कालाआम में एक कोठी के साथ ही दो ब्यूटी पॉर्लर भी खरीदे हैं। वहीं, उसके पास एक फॉरर्च्यूनर समेत तीन लग्जरी गाड़ियां हैं। इस दौरान जब भी शाहवर गांव आता था, हमेशा नई लग्जरी गाड़ी में आता था। जब कोई उससे चंद माह में इतना रुपया कमाने के बारे में पूछता, तो वह अक्सर इसे अपना हुनर बताते हुए दवाई के काम में मोटी कमाई होने की जानकारी देता था। अब नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बनाकर बेचने के मामले में शाहवर की गिरफ्तारी होने से ग्रामीण सकते में हैं। उधर, गांव में मौजूद शाहवर के परिवार ने इस संबंध में कुछ भी बात करने या बोलने से ही इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed