फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Seven samples of mawa and paneer were sealed from Kutesara and Chowkada.

Muzaffarnagar News: कुटेसरा और चौकड़ा से मावा और पनीर के सात नमूने सील

Mon, 25 May 2026 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Seven samples of mawa and paneer were sealed from Kutesara and Chowkada.
खाद्य सामग्री का नमूना संग्रहित करते खाद्य सुरक्षा अ​​धिकारी: विभाग - फोटो : आर्य मंदिर में सामूहिक हवन करते लोग।
चरथावल। खाद्य विभाग की टीम ने कुटेसरा और चौकड़ा गांव से छापेमारी कर दूध पनीर और मावे के सात नमूने कब्जे में लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भिजवाया। कार्रवाई के दौरान सहारनपुर मंडल के अपर आयुक्त रमेश यादव एवं संयुक्त आयुक्त निबंधक उदय भान सिंह के साथ जिले से एसडीएम सदर प्रवीण द्विवेदी और खाद्य विभाग की निरीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

रविवार को अचानक सहारनपुर से अधिकारियों की टीम चरथावल पहुंची। खाद्य सुरक्षा अधिकारी वैभव शर्मा एवं पूनम कुमारी ने बताया चौकड़ा गांव में पहुंचकर महताब डेयरी संचालक साजिद के यहां से दूध का सेंपल लिया गया।
विज्ञापन

दूसरी टीम ने कुटेसरा के अब्दुल रहमान से रिफाइन पामोलीन ऑयल एवं ओसाफ त्यागी के प्रतिष्ठान से पनीर, खोया, दूध, दही और सप्रेटा दूध का एक-एक नूमना लेकर प्रयोगशाला में मानकों की जांच के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने नमूनों संग्रहित करने के बाद कुटेसरा के खाद्य कारोबारी अब्दुल रहमान के प्रतिष्ठान से मिला पॉमोनील ऑयल का टीम 15 किलो को नष्ट करा दिया। इस तेल के प्रयोग से पनीर निर्माण की संभावना जताई गई।
------
स्थानीय अधिकारियों को नहीं लगी भनक
शनिवार शाम सहारनपुर के अपर निबंधक कार्यालय से चरथावल बी-पैक्स के एमडी रोशन लाल के पास कॉल आई कि रविवार सुबह नौ बजे दफ्तर में मिले। सुबह 9.30 बजे अधिकारियों की टीम पहुंची और उन्हें अपने साथ लेकर गई। हालांकि खाद्य विभाग की टीम से इस विभाग को कोई नाता नहीं है लेकिन शिकायत मिलने के बाद सहारनपुर मंडल आयुक्त के निर्देश पर छापेमारी का पूरा कार्यक्रम गोपनीय रखा गया।

----
ताला तोड़कर टीम ने किया मुआयना
पुलिस बल के साथ खाद्य विभाग की टीम को मिलावट की आशंका पर अलग-अलग टीमों को गठित किया गया। एक साथ दोनों टीमों को गांवों के लिए रवाना किया गया। एक गांव में मकान मालिक ने बाहर से ताला लगवाकर टीम चकमा देने का प्रयास किया लेकिन सख्ती से ताला तुड़वाकर अधिकारियों ने अंदर प्रवेश किया। यहां फ्रीज किया हुआ मावा बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed