फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Seven people found corona infected

जिले में फिर बढ़ता कोरोना का संक्रमण

Sun, 14 Mar 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Seven people found corona infected
कोरोना संक्रमित सात लोग मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में कोरोना का संक्रमण फिर रफ्तार पकड़ने लगा है। वैक्सीनेशन के बीच लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या से चिंतित स्वास्थ्य विभाग ने पांच टीमों का गठन किया है। उक्त टीमों द्वारा फोकस सैंपलिंग अभियान शुरू करते हुए गली-मोहल्लों में स्थित दुकानों के साथ ही भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सैंपल लिए जाएंगे। वहीं, वैक्सीनेशन की रफ्तार भी बढ़ा दी गई है।
जनपद में कोरोना संक्रमण से प्रभावित मरीजों की संख्या दोबारा बढ़ती जा रही है। रविवार को जिले में सैंपलों की जांच रिपोर्ट में सात पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, जिसके बाद जिले में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 36 तक जा पहुंची है। लगातार मिल रहे मरीजों के चलते स्वास्थ्य विभाग ने अब तात्कालिक कदम उठाते हुए वैक्सीनेशन के साथ ही सैंपलिंग की भी संख्या बढ़ाने की तैयारी कर ली है। सीएमओ डॉ एसके अग्रवाल ने बताया कि जिले में फिलहाल करीब डेढ़ हजार सैंपल रोजाना लिए जा रहे हैं, जिन्हें बढ़ाकर दो हजार प्रतिदिन तक किया जाएगा। वहीं, वैक्सीनेशन की भी रफ्तार बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन

आज से फोकस सैंपलिंग
मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ एसके अग्रवाल ने बताया कि जनपद में सोमवार (आज) से फोकस सैंपलिंग अभियान की शुरूआत की गई है। अभियान के तहत पांच टीमों का गठन किया गया है, जो गली-मोहल्लों में स्थित नाई की दुकान, मिठाई व सब्जियों की दुकानें, किराना शॉप के साथ ही वेंडर्स तक पहुंचकर आकस्मिक सैंपलिंग करेंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के 75 सेंटरों पर रोजाना वैक्सीनेशन
मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ एसके अग्रवाल ने बताया कि कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के मद्देनजर अब जिले में वैक्सीनेशन की रफ्तार भी बढ़ाई जा रही है।सोमवार से जनपद के सभी 75 सेंटरों पर वैक्सीनेशन कार्यक्रम चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed