{"_id":"6474ffca41051956ad0c5c46","slug":"seven-patients-found-positive-in-tb-patient-search-campaign-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-945-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: टीबी रोगी खोज अभियान में पॉजीटिव मिले सात मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: टीबी रोगी खोज अभियान में पॉजीटिव मिले सात मरीज
Tue, 30 May 2023 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 30 May 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला क्षय रोग विभाग की ओर से चलाए जा रहे टीबी रोगी खोज अभियान के तहत अब तक सात मरीज टीबी से ग्रस्त मिले हैं। 18 सौ से अधिक संभावित टीबी रोगियों के नमूने जांच के लिए भेजे गए।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. लोकेश चंद गुप्ता ने बताया कि जिले के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, सीएचसी और पीएचसी पर टीबी रोगी खोज अभियान चलाया जा रहा है। 15 मई से अब तक 31 हजार 420 लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने परामर्श दिया है। इनमें से एक हजार 878 संभावित टीबी रोगियों की जांच के लिए नमूने भेजे गए। सात लोगों की जांच रिपोर्ट टीबी पॉजीटिव आई। जिनका इलाज शुरु कर दिया गया। उन्होंने बताया कि सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, 43 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अभियान चलाया जा रहा है।
डॉ. लोकेश चंद गुप्ता ने बताया कि यह अभियान सात जून तक चलाया जाएगा। जिसमें क्षय रोगियों के चिन्हीकरण, जांच, उपचार, ट्रीटमेंट, निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत डीबीटी, काउंसिलिंग व मनोविशेषज्ञ सहयोग प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि एएनएम व आशाओं ने घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग भी की।
विज्ञापन
- छह माह का इलाज और पांच सौ रुपये प्रतिमाह
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. लोकेश चंद गुप्ता ने बताया कि पॉजीटिव टीबी रोगियों को छह माह का मुफ्त इलाज दिया जा रहा है। इसके अलावा उन्हें हर माह पांच रुपये भी दिए जाते हैं। यह धनराशि सीधे मरीजों के बैंक खाते में जाती है। इसके अलावा टीबी रोगियों की जांच से लेकर पूरे इलाज तक सभी सुविधाएं मुफ्त में दी जाती है।