फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Seven mm rain, gold for wheat...night temperature 15 degrees

Muzaffarnagar News: सात मिमी बारिश, गेहूं के लिए सोना...रात का पारा 15 डिग्री

Fri, 21 Feb 2025 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Seven mm rain, gold for wheat...night temperature 15 degrees
मुजफ्फरनगर। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। रात का न्यूनतम तापमान करीब चार माह बाद 15 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं सात मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश को गेहूं की फसल के लिए अच्छा माना जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार रात से ही मौसम में परिवर्तन शुरू हो गया था। आसमान में बादल छाने लगे थे। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक पहुंच गया। बृहस्पतिवार को दो बार बारिश हुई। हवा की गति भी सामान्य से तेज रही। सात मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहा, जबकि बुधवार का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। दिन के तापमान में गिरावट रही, जबकि रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन

-------
इनसेट
इस तरह बदल रहा दिन रात का मौसम
तिथि अधिकतम न्यूनतम
20 फरवरी 23.0 15.0
19 फरवरी 25.6 12.5
18 फरवरी 26.8 12.3
17 फरवरी 26.6 9.9
-------
फसलों को बारिश से नुकसान नहीं : वीरेंद्र सिंह
मुजफ्फरनगर। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र सिंह का कहना है कि बारिश से किसी तरह का नुकसान नहीं है। गेहूं की फसल के लिए बारिश अच्छी है। एकाएक तापमान में बढ़ोतरी से नुकसान हो सकता था। रबी की फसलों को लाभ होगा। अब बारिश से कम से कम 10 दिन तक तापमान सही रहने का अनुमान है। सबसे ज्यादा फायदा आम को होगा। समय से पहले बौर आने से उत्पादन प्रभावित हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
सेहत के प्रति बरतें सावधानी : त्रिखा
स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. योगेंद्र त्रिखा का कहना है कि बदलते मौसम में सावधान रहें। सुबह और शाम के समय ठंड से बचाव जरूरी है। दिन में गर्मी के कारण लोग कपड़े कम कर देते हैं, लेकिन सुबह शाम यह ठंड अधिक नुकसानदेह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed