{"_id":"6060b5008ebc3ed3802f9903","slug":"seven-lakh-rupees-in-the-name-of-wages-muzaffarnagar-news-mrt5321206200","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी के नाम पर सात लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरी के नाम पर सात लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गांव हरिनगर और मखियाली के मजदूरों ने रोहाना देसलपुर स्थित ईंट-भट्ठे के मालिक से मजदूरी करने का झांसा देकर सात लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के रोहाना देवसलपुर निवासी अनुराग कुच्छल ने तहरीर देकर बताया कि उनका गांव में ही मारुति ब्रिक सप्लाई नाम से ईंट-भट्ठा है। उनके भट्ठे पर रमेश, प्रमोद व नीरज ठेकेदार का काम करते थे। पीड़ित के अनुसार, उक्त तीनों ने दिसंबर 2020 में भट्ठे पर पथेर का काम करने के लिए कुछ लोगों से कांट्रेक्ट कराते हुए उन्हें करीब सात लाख रुपये दिला दिए थे।
रुपये लेने के बाद करीब डेढ़ माह तक उक्त मजदूरों ने ईंट-भट्ठे पर काम किया और फिर श्रम विभाग को झूठी शिकायत कर उसके जरिये काम छोड़कर चले गए। रुपये मांगने पर अब आरोपी उसे धमकियां दे रहे हैं। पुलिस ने गांव हरिनगर मखियाली निवासी रमेश, धर्मपाल, प्रमोद, नीरज उर्फ अनिल, अनुज, रविंद्र व राजू गांव खाईखेड़ा निवासी सुनील, गांव जौली निवासी उमेश उर्फ लालू, गांव मेघाखेड़ी निवासी संजय उर्फ सन्नी, गांव सादपुर निवासी जिलेंद्र, धनपत, दीपक, अशोक व गंगाराम और गांव बहेड़ी निवासी शिवकुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।