फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Seven family members were quarantined

सात सदस्यों को किया होम क्वारंटीन, गली की सील

Thu, 16 Jul 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Seven family members were quarantined
परिवार के सात सदस्यों को किया होम क्वारंटीन, गली की सील
विज्ञापन

चरथावल। बिरालसी गांव में युवक के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। विभाग की टीम ने गली को सील कराते हुए परिवार के सात सदस्यों को होम क्वारंटीन कर दिया। ग्राम प्रधान ने गलियों में सैनिटाइजर कराया।

बुधवार शाम को बिरालसी गांव मे पाजिटिव केस मिलने के बाद सीएचसी प्रभारी डा. सतीश कुमार ने डा. अनिल कुमार और जोधराज के नेतृत्व में टीम भेजकर परिवार की जांच कराई और युवक की हिस्ट्री तैयार की। पीड़ित को बेगराजपुर कोविड़ हॉस्पिटल भिजवाया। परिवार के तमाम सदस्यों को घर पर एकांतवास कर दिया। बृहस्पतिवार को प्रधान के पति मोहन सिंह और ग्राम सचिव वीरेंद्र कुमार ने पूरी गली को बल्लियों से सील कराया। वहीं गांव की गलियों में सैनिटाइज कराया गया। बिरालसी गांव में पहला केस मिलने पर लोगों में दहशत है। प्रधान के पति ने बताया कि युवक नोएडा में प्राइवेट नौकरी करता था। कुछ दिन पहले वहीं से आया था। संक्रमण का खतरे की आशंका नोएडा से जताई जा रही है। सील के दौरान बिरालसी चौकी प्रभारी संदीप चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed