फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Seven children rescued

सात बाल श्रमिकों को मुक्त कराया        

Thu, 15 Dec 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 15 Dec 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Seven children rescued
मुक्त कराए गए बच्चों के साथ श्रम विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला
बाल श्रम उन्मूलन के लिए गठित टीम ने चाय की दुकानों आदि पर छापेमारी करते हुए सात बाल श्रमिकों को मुक्त कराया है। इनमें चार शाहपुर से और तीन को शहर से मुक्त कराया गया है। सहायक श्रमायुक्त अनिल कुमार ने बताया कि श्रम विभाग, पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की संयुक्त टीम ने बाल श्रमिकों को लेकर जिले भर में अभियान चलाया।
विज्ञापन


इनमें तीन शहर की दुकानों और चार शाहपुर से मुक्त कराए गए। इन बाल श्रमिकों की आयु का परीक्षण कराते हुए इन्हें बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया। उन्होंने बताया कि 14 साल से कम उम्र के बच्चों का कहीं भी नौकरी करना पूरी तरह प्रतिबंधित है।
विज्ञापन


सक्षम न्यायालय ऐसे बच्चों से कार्य कराने वाले को छह माह से दो वर्ष की सजा और बीस हजार से पचास हजार तक जुर्माना कर सकता है। 14 से 18 साल के बच्चों से कोई खतरनाक कार्य नहीं कराया जा सकता। उन्होंने बताया कि टीम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी सत्यवीर सिंह, केके मिश्रा, उद्यम सिंह आदि शामिल रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed