{"_id":"666b733f9f6c6fb5260af614","slug":"seven-and-a-quarter-lakh-rupees-recovered-suspicion-of-hawala-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-124122-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सवा सात लाख रुपये बरामद, हवाला के होने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सवा सात लाख रुपये बरामद, हवाला के होने की आशंका
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को देवबंद निवासी मोहम्मद आमिर को गिरफ्तार कर उससे सवा सात लाख रुपये बरामद किए हैं। इनके बारे में वह कोई जानकारी नहीं दे पाया है। बरामद रुपये हवाला के होने की आशंका जताई जा रही है। मेरठ से आई आयकर टीम रुपयों व युवक को अपने साथ ले गई।
नई मंडी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक रोजाना बैंक में मोटी रकम अलग अलग खातों में जमा कराता है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी युवक को बैग के साथ पकड़ लिया। बैग में सवा सात लाख रुपये बरामद हुए।
पुलिस टीम युवक को कोतवाली ले गई। वहां पूछताछ में युवक रुपयों के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सका। मामला संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने आयकर विभाग टीम को सूचना दे दी।
विज्ञापन
उधर, मंडी कोतवाली पुलिस ने बताया कि जानकारी मिली है कि युवक रोजाना रुपये अलग अलग खातों में जमा कराता था। बृहस्पतिवार को पचैंडा रोड पीएनबी की शाखा में पैसा जमा कराने जा रहा था। वह 12 लाख रुपये लेकर आया था। बाकी की रकम पहले जमा करा चुका था।
गिरफ्तार युवक ने पुलिस को जानकारी दी है कि एक युवक उसे रुपये लाकर देता था। वह उसे जानता नहीं था। वह व्यक्ति उसे बीस हजार रुपये महीने में देता था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इन रुपयों को सऊदी में बैठे लोगों के खातों में जमा कराना था।
मंडी कोतवाली पुलिस का कहना है कि आयकर विभाग की मेरठ से टीम आई थी और वह रुपयों व युवक को अपने साथ ले गई है।