फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Set a record for the purchase of 100 million quintals of sugarcane

चीनी मिलों ने 1000 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद का रिकार्ड बनाया

Tue, 26 May 2020 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Set a record for the purchase of 100 million quintals of sugarcane
चीनी मिलों ने दस करोड़ क्विंटल गन्ने की खरीद का रिकार्ड बनाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद की चीनी मिलों ने दस करोड़ क्विंटल गन्ने की खरीद का रिकार्ड बना दिया है। अब से पहले कभी भी इतनी खरीद नहीं हुई है। जिले में जब शामली जिला शामिल था तब भी इतनी खरीद नहीं हुई। अब तक 3200 करोड़ रुपये का गन्ना किसानों से खरीदा जा चुका है।
गन्ना उत्पादन में जिला नए रिकार्ड बनाता जा रहा है। जिले में अब से पहले कभी भी गन्ना खरीद दस करोड़ क्विंटल पर नहीं पहुंची। पहली बार दस करोड़ क्विंटल से ऊपर गन्ने की खरीद हो रही है। जब मुजफ्फरनगर में शामली जिला भी शामिल था, तब भी गन्ने का कभी इतना उत्पादन नहीं हुआ। किसानों से चीनी मिलें अभी तक 3200 करोड़ रुपये का गन्ना खरीद चुकी है। अब से पहले कभी भी गन्ना खरीद तीन हजार करोड़ तक नहीं पहुंच पाई थी, पहली बार तीन हजार करोड़ को पार किया गया है। इसी के साथ चीनी उत्पादन में भी लगातार रिकार्ड बनता जा रहा है। इस बार अब तक जिले की चीनी मिलों में एक करोड़ 17 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन हो चुका है। पूरे प्रदेश में 12 करोड़ क्विंटल चीनी का उत्पादन अब तक हुआ है। जिले में लगभग प्रदेश की दस प्रतिशत चीनी का उत्पादन हो रहा है।
विज्ञापन

वर्ष चीनी उत्पादन
2016-17 80 लाख क्विंटल
2017-18 एक करोड़ 9 लाख क्विंटल
2018-19 एक करोड़ 5 लाख क्विंटल
2019-20 एक करोड़ 17 लाख क्विंटल
वर्ष मिलों में गन्ना खरीद
2016-17 850 लाख क्विंटल
2017-18 932 लाख क्विंटल
2018-19 915 लाख क्विंटल
2019-20 एक हजार लाख क्विंटल
उत्पादन और रिकवरी सब बेहतर रहा
मुजफ्फरनगर। जिला गन्ना अधिकारी डा. आरडी द्विवेदी ने बताया कि गन्ना उत्पादन इस बार अधिक हुआ है। इसी का नतीजा है कि एक हजार लाख क्विंटल गन्ने की खरीद चीनी मिलों में अब तक हो चुकी है। चीनी का एक करोड़ 17 लाख क्विंटल का उत्पादन हो चुका है। रिकवरी 11.73 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed