{"_id":"614388df8ebc3ef9751a6406","slug":"senior-sp-leader-and-former-mos-mukesh-chaudhary-muzaffarnagar-news-mrt556539459","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव जिताने में बूथ अध्यक्षों की होती है अहम भूमिका: मुकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव जिताने में बूथ अध्यक्षों की होती है अहम भूमिका: मुकेश
विज्ञापन
चरथावल के नगलां गांव में सपा के बूथ सम्मेलन को संबोधित करते मुकेश चौधरी एवं मौजूद कार्यकर्ता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल। सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यमंत्री मुकेश चौधरी ने कहा कि प्रदेश में कार्यकर्ताओं की एकजुटता से अखिलेश यादव की सरकार बनेंगी। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से बनाई कमेटी को सुदृढ़ करने की अपील की है।
बृहस्पतिवार को नंगला राई स्थित एक फार्म हाउस में आयोजित विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन हुआ। जिसमें चरथावल ब्लॉक के समाजवादी पार्टी के बूथ अध्यक्षों और सदस्यों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मुकेश चौधरी ने कार्यकर्ताओं से तमाम बूथों को मजबूत करने का मंत्र दिया। कहा विधान सभा चुनाव में जीत दिलाने में बूथ कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होती है। हर बूथ जिताने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। बूथ से ही संगठन को मजबूती मिलती है।
बूथ अध्यक्ष पूरी कमेटी के साथ संगठन को मजबूत करते है। कार्यकर्ताओं की एकजुुटता और ताकत के दम पर प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार बनेगी। कार्यकर्ता बूथ से लेकर गांव तक पार्टी के प्रत्याशी को जीत दिलाएंगे। पूर्व जिला पंचायत सदस्य नौशाद अली बुड़ीना, पूर्व चेयरमैन के पति इस्लाम त्यागी, रमेश त्यागी, बसंत कुमार, बिजेंद्र सिंह ,सतीश कुमार, रामपाल सिंह पूर्व प्रधान, आलम, राजवीर, नरेश पुंडीर, पूर्व प्रधान सचिन मलिक, पूर्व प्रधान ताजीम त्यागी, सुखपाल सिंह कसौली पूर्व प्रधान मौजूद रहे।