फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Self-help groups formed of women

महिलाओं को स्व-रोजगार के लिए किया प्रेरित

Sat, 01 Aug 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Self-help groups formed of women
चरथावल। गन्ना विकास विभाग मुजफ्फरनगर द्वारा बधाई कलां में महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों का गठन कर प्रशिक्षण किया। उन्हें गन्ने की सिंगल बड और बड चिप तकनीक से नर्सरी से सीडलिंग तैयार करने की जानकारी दी।
विज्ञापन

महिलाओं ने डीसीओ डॉ. आरडी द्विवेदी से सवाल भी किए। बकौल डीसीओ सीडलिंग से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत प्रदर्शन प्लाट की स्थापना कराई जाएगी। इस प्रदर्शन प्लाट में सहफसली के रूप में गन्ने के साथ-साथ दलहन, तिलहन और खाद्यान्न की फसल लगाने को प्रेरित किया, ताकि किसानों को सहफसल से अतिरिक्त आय प्राप्त हो सके। प्रशिक्षित महिलाओं को सिंगल बड और बड चिप से सीडलिंग तैयार करने के उपरांत उत्पादन / वितरण के लिए उन्हें 1.25 रुपये प्रति पौध की दर से पारिश्रमिक का भुगतान किया जाएगा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत स्थापित कराये जाने वाले प्रदर्शनों पर विभाग द्वारा किसान को 8 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर की दर से अनुदान का भुगतान किया जाएगा। एससीडीआई विनोद कुमार ने बताया जनपद में 35 स्वयं सहायता समूह गठित कर लिए गए हैं। प्रगतिशील किसान अरविंद मलिक, ग्राम प्रधान सचिन मालिक एवं अन्य किसान रहे। कार्यक्रम का आयोजन ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक विनोद कुमार ने किया। सचिव रोहानाकलां शशि प्रकाश सिंह, गन्ना पर्यवेक्षक विनोद कुमार, अनुज कुमार, संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed