फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Self care team will help two teacher families with Rs 1.10 crore

Muzaffarnagar News: दो शिक्षक परिवारों की 1.10 करोड़ रुपये से मदद करेगी सेल्फ केयर टीम

Sat, 15 Jun 2024 03:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Self care team will help two teacher families with Rs 1.10 crore
मुजफ्फरनगर। टीचर्स सेल्फ केयर टीम की ओर से जिले के दो शिक्षकों की 1.10 करोड़ रुपये से आर्थिक मदद की जाएगी। इसके लिए 15 से 25 जून तक सहयोग अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


टीम के प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. फर्रुख़ हसन ने बताया कि जानसठ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय खेडी सराय में नियुक्त राघवेन्द्र सिंह और मोरना ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय भुवापुर में नियुक्त सुनील कुमार का निधन माह जनवरी 2024 में हो गया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह दोनों शिक्षक टीएससीटी के वैधानिक सदस्य थे। ऐसे में इनके परिवार को 1 करोड़ 10 लाख रुपये की मदद की जाएगी। यानी एक परिवार को 55 लाख रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह सहायता 10 दिन में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज़िला संयोजक भारत कुमार ने बताया कि टीम ने दोनों परिवारों का स्थलीय निरीक्षण कर लिया है। सभी रिपोर्ट प्रदेश टीम को सौंप दी हैं। उन्होंने बताया कि यह धनराशि दिवंगत शिक्षक के नॉमिनी के खाते में सीधे नेट बैंकिंग के माध्यम से भेजी जाती है।


जिला प्रवक्ता सैयद ख़ालिद ने बताया कि शिक्षकों से अपील की गई है कि वह अधिक से अधिक अपना सहयोग दें। ज़िला सह संयोजक नदीम मलिक ने कहा कि टीएससीटी इस माह ज़िले में बड़ा सदस्यता अभियान चलाएगी। इस दौरान भारत कुमार, मुकेश चन्द, दीपक शर्मा, जसविंदर सिंह, दिलशाद अहमद, नदीम मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed