{"_id":"580a6c474f1c1bf83d702a29","slug":"seeks-cane-price-at-rs-450","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने मांगा 450 रुपये कुंतल का भाव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने मांगा 450 रुपये कुंतल का भाव
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 22 Oct 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
भाकियू की बैठक को संबोधित करते वक्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान यूनियन ने गन्ना मूल्य 450 रुपये कुंतल करने, चीनी मिलों से ब्याज का पैसा दिलाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर डीएम ऑफिस पर धरना दिया। एडीएम प्रशासन और सिटी मजिस्ट्रेट को घंटों अपने बीच बैठाए रखा। मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन दिया, जिसमें सभी मांगें रखी गईं।
भाकियू ने कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि सरकार चीनी मिल मालिकों को लगातार सुविधा दे रही है, लेकिन किसानों की कोई नहीं सुन रहा है। किसानों के ब्याज का पैसा माफ करने का सरकार को कोई अधिकार नहीं है। चीनी मिलों ने किसानों का बकाया और ब्याज का भुगतान नहीं किया तो आरपार की लड़ाई होगी। चीनी और शीरा नहीं बिकने दिया जाएगा। जब तक किसानों का भुगतान नहीं होता तब तक किसानों पर बकाया वसूल नहीं किया जाए।
गन्ना मूल्य 450 रुपये कुंतल कराए जाने की मांग की। किसानों ने अपनी 24 मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा। धरनास्थल पर किसानों ने सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह और एडीएम प्रशासन मनोज सिंह को घंटों अपने बीच बैठाए रखा। अध्यक्षता जमशेद और संचालन नीरज पहलवान ने किया। जिलाध्यक्ष राजू अहलावत, ओमपाल मलिक, धीरज लाटियान, नवीन राठी, अंकित चौधरी, सुनील प्रधान, सतीश भारद्वाज, विकास शर्मा, कपिल सोम, अनुज बालियान, रमेश, कुंवरपाल, अशोक घटायन आदि मौजूद रहे।