फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Seeing the police, the killer jumped from the roof, broke his leg

पुलिस को देखकर छत से कूदा हत्यारोपी, पैर टूटा

Sun, 21 Aug 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Seeing the police, the killer jumped from the roof, broke his leg
- चरथावल थाना पुलिस ने देवबंद के तल्हेड़ी बुजुर्ग गांव में दी थी दबिश
विज्ञापन

- कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में रखकर कराया जा रहा उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना पुलिस ने गांव पावटी में हुई पूर्व प्रधान सरफराज की मौत के मामले में सहारनपुर जनपद के देवबंद के गांव तल्हेड़ी बुजुर्ग में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। आरोपी ने पुलिस को देखकर छत से छलांग लगा दी। इससे उसका पैर टूट गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में रखकर उपचार कराने के आदेश दिए है।

चरथावल के गांव पावटी में रहने वाले पूर्व प्रधान सरफराज की 22 जून को मौत हो गई थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पूर्व प्रधान सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है। थाना पुलिस ने शुक्रवार रात एक सूचना के आधार पर एक आरोपी काजिम की गिरफ्तारी के लिए देवबंद के गांव तल्हेड़ी बुजुर्ग में उसके घर दबिश दी। बताया गया कि पुलिस को देखकर आरोपी काजिम घर की छत से कूद गया। इससे उसका पैर टूट गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे घायल हालत में देवबंद सीएचसी ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल के लिए रेफर कराया गया। रात में ही उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की निगरानी में उसे रखा गया है। चरथावल थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी से संबंधित कागजात कोर्ट में दाखिल किए गए थे। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में रखकर उपचार कराने के आदेश दिए है। उपचार के बाद घायल आरोपी को जेल में दाखिल कराया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस को घेरने की चर्चा
चर्चा है कि चरथावल पुलिस जब तल्हेड़ी बुजुर्ग पहुंची तो आरोपी के परिजनों ने उन्हें घेर लिया था। चरथावल पुलिस ने इससे इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed