फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Security system in Muzaffarnagar attentive, borders sealed

अयोध्या में राममंदिर शिलान्यास को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चौकस

Wed, 05 Aug 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Security system in Muzaffarnagar attentive, borders sealed
शहर में सुरक्षा के व्यवस्था को लेकर निरीक्षण करते डीएम, एसएसपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
अयोध्या में राममंदिर शिलान्यास को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चौकस
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/जानसठ। अयोध्या में बुधवार को श्रीराम मंदिर के शिलान्यास को लेकर जनपद में सतर्कता बढ़ा दी गई है। जनपद को एहतियातन चार सुपर जोन व 20 सेक्टर में विभाजित कर चौराहों पर बेरिकेडिंग करते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है।
अयोध्या में बुधवार को श्रीराम जन्म भूमि मंदिर के शिलान्यास को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव ने जिले में अलर्ट जारी करते हुए सभी थानाध्यक्षों को पूरी तरह सक्रिय रहकर क्षेत्र में लगातार गश्त करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। पूरे जनपद को चार सुपर जोन के साथ ही 20 सेक्टर में बांटकर पुलिस प्रशासनिक अफसरों की ड्यूटियां लगा दी गईं हैं, जिसमें रिजर्व पुलिस बल और दो कंपनी पीएसी भी शामिल है। जनपद पुलिस को दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ किसी भी परिस्थिति के लिए पूरी तरह तैयार रहने के भी निर्देश दिए गए हैं। सभी प्रमुख चौराहों व संवेदनशील स्थलों पर बेरिकेडिंग लगाने के साथ ही चेक प्वाइंट्स भी बनाए गए हैं, जहां से गुजरने वाले हर व्यक्ति व वाहन की जांच अनिवार्य रूप से की जाएगी। खासकर जनपद के बाहरी व संदिग्ध व्यक्तियों पर पूरा फोकस रखते हुए उन्हें पूरी जांच-पड़ताल के साथ ही आगे बढ़ने दिया जाएगा। इसके साथ ही पूर्व में हुई बलवा संबंधी घटनाओं में शामिल लोगों व अराजक तत्वों पर विशेष रूप से निगाह रखे जाने के भी निर्देश दिए गए हैं। जानसठ में भी तहसील प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सीओ शकील अहमद ने थाना जानसठ, मीरापुर, रामराज में पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

किसी भी तरह का जश्न मनाने या विरोध की इजाजत नहीं
मुजफ्फरनगर। राम मंदिर के शिलान्यास के ऐतिहासिक क्षण को आत्मसात करते हुए हर तरह के जश्न या विरोध पर पूरी तरह पाबंदी लगाई गई है। किसी भी व्यक्ति या संगठन को इसके पक्ष में जश्न मनाने या विरोध करने की अनुमति नहीं होगी। यदि कोई व्यक्ति या संगठन ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राम मंदिर के शिलान्यास के संबंध में किसी भी तरह की अफवाह या आपत्तिजनक मेसेज न प्रसारित हों, इसके लिए दो टीमों का गठन एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा किया गया है। दोनों टीमें मंगलवार शाम से ही एक्टिव मोड पर रहते हुए लगातार सोशल मीडिया, खासकर व्हाट्सग्रुप ग्रुप पर पैनी नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार गश्त, हर सूचना पर तत्काल कार्रवाई
मुजफ्फरनगर। जनपद के सभी थाना प्रभारी अलग-अलग टीमों के साथ अपने क्षेत्र में खासकर संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त पर रहेंगे। किसी भी तरह की सूचना मिलने पर तत्काल उस पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, डायल-112 टीमों को भी अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि मंदिर के शिलान्यास को लेकर दिशा-निर्देेश जारी कर दिए गए हैं। जिले को जोन व सेक्टर में बांटकर एसपी सिटी, एसपी देहात व एसपी क्राइम के नेतृत्व में सभी क्षेत्राधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह फैलाने व आपत्तिजनक मेसेज-वीडियो वायरल किए जाने पर संबंधित व्यक्ति के साथ ही व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन भी जिम्मेदार होंगे, जिनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

धर्मस्थलों के आसपास बढ़ाई गई सुरक्षा
मुजफ्फरनगर। रामजन्मभूमि मंदिर पर जारी अलर्ट के बाद मंगलवार शाम शहर क्षेत्र में एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा शहर क्षेत्र में पुलिस सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया। खास तौर पर दोनों वर्गों के सभी धर्मस्थलों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, जहां हर व्यक्ति को जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं, सिविल लाइंस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने टीम के साथ शहर के प्रकाश चौक, महावीर चौक समेत अन्य क्षेत्रों में पैदल मार्च कर बुधवार को सभी लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने का आह्वान किया। शहर कोतवाल इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने भी भगतसिंह रोड, खालापार आदि क्षेत्रों में टीम के साथ पैदल मार्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed