फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Security guards beat up the many peoples in the medical college of Muzaffarnagar

UP: मेडिकल कॉलेज में तीमारदारों की जमकर पिटाई, पुलिस ने सात को लिया हिरासत में, पूछताछ में खुलेगा पूरा मामला

Wed, 20 Jul 2022 12:42 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 20 Jul 2022 12:42 AM IST
सार

मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा गार्डों ने तीमारदारों की जमकर पिटाई की। वहीं पिटाई का वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने दो वार्ड ब्वॉय और पांच सुरक्षा कर्मियों को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन
Security guards beat up the many peoples in the medical college of Muzaffarnagar
सात आरोपी हिरासत में। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में मंसूरपुर के बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में सोमवार की रात सुरक्षा गार्डों ने तीमारदारों की पिटाई कर दी। पहले मामले को दबाए रखा गया। वीडियो वायरल हुई तो पुलिस हरकत में आई और दो वार्ड ब्वॉय और पांच सुरक्षा कर्मियों को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन


छपार थाना क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी जाफर को सोमवार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद परिजनों ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। देर रात तक मरीज को आराम नहीं लगा। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर वार्ड में हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की जानकारी पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने तीमारदारों को पीटना शुरू कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर मंसूरपुर महावीर सिंह ने बताया कि किसी भी पक्ष की कोई तहरीर नहीं आई है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई तो पुलिस भी बिना कार्रवाई के लौट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की रात इस प्रकरण की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद अधिकारियों ने मंसूरपुर पुलिस से जानकारी ली। वीडियो में तीमारदारों की पिटाई कर रहे पांच सुरक्षा कर्मियों और दो वार्ड ब्वॉय की पहचान कर हिरासत में लिया गया है। इनमें गौरव, सौरभ, अर्चित राठी, मोहित, विकास मलिक सुरक्षा कर्मी और रजनीश व दीपक कुमार वार्ड ब्वॉय है। 


यह भी पढ़ें: UP News : सोतीगंज को लेकर बोले थे पीएम मोदी, फिर आई कबाड़ियों की शामत, अब तक 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क

इंस्पेक्टर मंसूरपुर महावीर सिंह का कहना है कि सात लोग पकड़े गए हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामला दर्ज करेगी। पीड़ित पक्ष से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed