फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Second suicide in 72 hours in medical college

72 घंटे में दूसरी सुसाइड से मेडिकल कॉलेज में हड़कंप

Sun, 17 Jan 2021 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Second suicide in 72 hours in medical college
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में पिछले 72 घंटे के भीतर सुसाइड की दूसरी वारदात से सनसनी फैल गई है। गत बुधवार को भी कोविड अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर कोरोना संक्रमित ने आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की चौथी मंजिल पर प्रशासन ने कोविड अस्पताल बनाया हुआ है, जहां आठ जनवरी को भर्ती कराए गए अंकित विहार निवासी कोरोना संक्रमित मरीज ने बुधवार रात नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इस हादसे को मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षु और कर्मचारी भुला भी नहीं पाए थे, कि शुक्रवार रात नर्सिंग स्टाफ के गांव इलाहाबास निवासी युवा मोहित ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। साथी कर्मचारियों का कहना है कि शुक्रवार रात आठ बजे ड्यूटी खत्म कर जब मोहित अपने कमरे में जा रहा था तो उसके व्यवहार या बातों से ऐसा नहीं लगा कि वह अपनी जीवनलीला खत्म कर लेगा। वहीं, भाई मनोज का कहना है कि मोहित हंसमुख लड़का था, उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। यही नहीं, उसकी परिजनों के साथ लगातार बात होती रहती थी, लेकिन उसकी बातों से भी ऐसा नहीं लगा कि वह किसी प्रकार के तनाव में है।
विज्ञापन

मोबाइल में छिपा हो सकता है आत्महत्या का राज
मंसूरपुर। मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग स्टाफ में काम करने वाले मोहित ने किन परिस्थितियों में और क्यों आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाया, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। मोहित के कमरे से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। इंस्पेक्टर केपी सिंह का कहना है कि युवक के मोबाइल को कब्जे में ले लिया गया है, जिसकी जांच में कुछ सुराग मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की मौत के बाद मां ने संवारा जीवन
मंसूरपुर। भोपा क्षेत्र के गांव इलाहाबास निवासी सतबीर की करीब 15 साल पूर्व मौत हो गई थी। उसके पांच बच्चे हैं, जो सभी लड़के हैं। पिता की असमय मौत के बाद मां मीना ने ही अकेले संघर्ष करते हुए सभी बच्चों को पढ़ाया-लिखाया। चौथे नंबर के बेटे मोहित को भी मां मीना ने ही किसी तरह पाई-पाई जोड़कर बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में जीएनएम का कोर्स कराया, जिसके बाद वह अप्रैल 2018 से यहीं जॉब भी करने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed