{"_id":"620955327a08f66d8a27df6e","slug":"searching-for-the-missing-student-and-handed-it-over-to-the-family-muzaffarnagar-news-mrt576876546","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता छात्र को तलाश कर परिजनों को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता छात्र को तलाश कर परिजनों को सौंपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर, खतौली। शुक्रवार को घर से स्कूल गया छात्र लापता हो गया था। पुलिस ने उसे रविवार की सुबह जानसठ तिराहे पर खड़ा देखा। पुलिस उसे थाने ले आई और परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
दयालपुरम निवासी ममता ने शनिवार को पुलिस को बताया था कि उसका पुत्र देवांशु (13) कक्षा नौ में बुढ़ाना रोड स्थित एक स्कूल में पढ़ता है। वह शुक्रवार सुबह 8.30 मिनट पर घर से स्कूल गया था। स्कूल की छुट्टी होने के समय के बाद भी जब वह नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई थी। काफी तलाश करने के बाद भी देवांशु नहीं मिल सका। पुलिस ने रविवार सुबह छात्र को जानसठ तिराहे पर घूमता हुआ देखा तो छात्र से पूछताछ की। छात्र ने बताया कि वह क्रिकेट की कोचिंग लेना चाहता था। लेकिन उसकी मां ने मना कर दिया था। जिस कारण वह नाराज होकर चला गया था।
छात्र ने यह भी बताया है कि भैंसी में एक ढाबे पर उसने खाना खाया और दीवार के सहारे सो गया। रात भर ठंड में जगा रहा और सुबह उठकर धूप में एक बेंच पर सो गया। वहीं दोपहर का खाना खाया और अगली रात भी उसने ऐसे ही गुजारी। परिजनों का बेटे को देखकर खुशी का ठिकाना नहीं रहा।