फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Search for accused students in firing case, raids started

फायरिंग प्रकरण में आरोपी छात्रों की तलाश, दबिश शुरू

Wed, 02 Mar 2022 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Search for accused students in firing case, raids started
मुजफ्फरनगर। आर्य समाज रोड स्थित डीएवी कालेज में छात्रों के बीच वर्चस्व को लेकर की जा रही फायरिंग की घटनाओं को पुलिस ने गंभीरता से लिया हैं। कई छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी छात्रों की तलाश शुरू की हैं। कालेज के बाहर पुलिस की ड्यूटी लगाने का निर्णय भी लिया गया हैं।
विज्ञापन

नगर के डीएवी कालेज वर्तमान में छात्रों के झगड़े को लेकर चर्चाओं में हैं। यहां कभी इंटर कालेज के छात्रों में झगड़ा हो जाता हैं तो कभी डिग्री कालेज के छात्रों में फायरिंग हो रही हैं। पिछले एक सप्ताह में दो बार फायरिंग हुई हैं। कालेज प्रशासन भी इन घटनाओं को लेकर चुप्पी साध रहा हैं। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचती हैं लेकिन तब तक घटना करने वाले छात्र फरार हो जाते हैं। सोमवार दोपहर दो पक्षों में फायरिंग हुई, लेकिन कालेज प्रशासन व दोनों पक्षों में से किसी ने भी कोई तहरीर या सूचना पुलिस को नहीं दी। सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने मौका मुआयना कर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिये। सिविल लाइन थाना प्रभारी का कहना हैं कि कालेज में वर्चस्व को लेकर कुछ छात्रों में विवाद छिड़ा हैं। दो गुट अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। मुकदमा दर्ज कर शरारती छात्रों की तलाश शुरू कर दी हैं। पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed