{"_id":"44706f114e6d28c64917475993c5b1e1","slug":"seagull-ashok-s-murder-jailed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिल्ली के हत्यारोपी अशोक को जेल भेजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिल्ली के हत्यारोपी अशोक को जेल भेजा
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 27 Sep 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। पुलिस ने अमित उर्फ चिल्ली के हत्यारोपी अशोक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इससे पूर्व पुलिस एक हत्यारोपी पारूल को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। तीन हत्यारोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
गांव पिपलहेड़ा में थाना दौराला के गांव नंगली आज्जड़ निवासी अमित उर्फ चिल्ली की पांच साथियों ने नौ सितंबर का गोली मारकर हत्या कर दी थी।
हत्यारोपी साथी के शव को ठिकाने लगाने के मकसद से गाड़ी में डाल कर ले गए थे। तीन दिन बाद अमित का गोलियों से छलनी शव मढ़करीमपुर के जंगल में मिला था। मृतक के परिजनों ने इस हत्याकांड में गांव पिपलहेड़ा निवासी साथी पारूल, अशोक, पिंटू, सोनू उसके बहनोई सोनू को नामजद कराया था। पुलिस ने पारूल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
शनिवार को पुलिस ने हत्यारोपी अशोक को पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया। तीन हत्यारोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस अभी तक अमित की हत्या किस मकसद से दोस्तों ने की थी, इसका पता नहीं लगा सकी है।