{"_id":"6a4023cc22d77e56bc06e85f","slug":"sdrf-team-engaged-in-the-search-for-a-villager-who-slipped-and-fell-into-the-pond-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-174541-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: तालाब में फिसलकर गिरे ग्रामीण की तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: तालाब में फिसलकर गिरे ग्रामीण की तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम
विज्ञापन
खतौली। गांव गंगधाड़ी में एक ग्रामीण तालाब में फिसलकर गिर गया। उसको पानी में डूबते हुए गांव के ही एक युवक ने देखा। एसडीआरएफ तथा पीएसी के गोताखोर उसे तलाश कर रहे हैं।
गांव गंगधाड़ी निवासी राजमिस्त्री 55 वर्षीय राकेश कुमार शुक्रवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे गांव के तालाब के निकट खड़ा था। इसी दौरान वह फिसलकर तालाब में गिर गया। जिसे पानी में डूबते हुए गांव के ही एक युवक ने देखा।
ग्रामीणों ने बताया कि युवक ने उनके घर आकर बताया कि राकेश फिसलकर तालाब में गिर गया तथा पानी में डूब गया। उसे उसने डूबते हुए देखा है। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, मगर पानी गहरा होने के कारण ग्रामीण तालाब में नहीं घुसे। रात में ही पीएसी के गोताखोरों ने उसे तलाश किया। इसके बाद शनिवार सुबह एसडीआरएफ की टीम भी मोटरबोट के साथ गांव पहुंची।
विज्ञापन
टीम के गोताखोरों ने युवक को पानी में तलाश किया, मगर तालाब में अधिक सिल्ट और कूड़ा करकट होने के कारण टीम को तलाश करने में परेशानी हो रही है। जेसीबी मशीन से तालाब के किनारे पर जमा कूड़े को हटवाया जा रहा है। दोनों टीम के गोताखोर उसे दिनभर तलाश करते रहे, मगर उसका कोई पता नहीं चला है। राहत टीम के गोताखोर गांव में डेरा डाले हुए हैं।
-
वर्जन
गंगधाडी में ग्रामीण के डूबने की खबर मिली थी। रात में ही पीएसी के गोताखोरों को बुलवा कर तलाश कराया गया। इसके बाद सुबह एसडीआएएफ की टीम को भी बुलवाया गया। पानी में डूबे ग्रामीण की तलाश कराई जा रही हैं। - रुपाली रॉय चौधरी, सीओ खतौली