फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SD, MG, GC waived one month fee

एसडी, एमजी, जीसी ने एक माह की फीस माफ की

Mon, 17 Aug 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
SD, MG, GC waived one month fee
मुजफ्फरनगर। कोरोना महामारी के बीच अभिभावकों के बढ़ते दबाव और प्रशासन के हस्तक्षेप के चलते शहर के तीन बड़े स्कूलों ने एक-एक माह की फीस माफ करने की घोषणा कर दी है। एसडी, एमजी और जीसी पब्लिक स्कूल ने इस सत्र में फीस बढ़ाने का निर्णय वापस लिया है।
विज्ञापन

शहर के एसडी पब्लिक स्कूल में सर्वाधित छात्र-छात्रा है। कोरोना के चलते फीस माफी की मांग हो रही थी। स्वतंत्रता दिवस पर एसडी पब्लिक स्कूल और द एसडी की प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना और नीलम महाना ने संयुक्त पत्र जारी कर बढ़ी हुई दस फीसदी फीस वापस लेने और एक माह की फीस माफ करने की घोषणा की है। यह भी कहा कि जब तक स्कूल बंद है, अभिभावकों से यातायात का कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। स्कूल का कहना है कि शिक्षकों को वेतन भी दिया जा रहा है, बावजूद इसके एक माह की फीस माफ की गई है। 15 सितंबर तक अभिभावकों को बकाया फीस जमा करनी होगी।
विज्ञापन

एमजी पब्लिक स्कूल ने भी बढ़ी हुई फीस का आदेश वापस लेने और एक माह की फीस माफी का पत्र जारी किया है। प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग का कहना है कि इससे अभिभावकों को 75 दिन की फीस का लाभ होगा। बढ़ी हुई फीस पूरे साल के लिए वापस हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीसी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य आजादवीर ने बताया कि स्कूल प्रबंधतंत्र ने कोरोना महामारी के चलते एक माह की फीस माफ करने का निर्णय लिया है, जो फीस बढ़ोतरी की गई थी उसका निर्णय भी वापस ले लिया गया है। एक माह की फीस माफी का लाभ उनको भी मिलेगा, जो सगे भाई बहन एक साथ पढ़ रहे हैं और उन्हें पहले से छूट का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed