फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Scorching fever, troubling joint pain and stomach infection

Muzaffarnagar News: तपा रहा बुखार, परेशान कर रहा जोड़ो का दर्द और पेट में संक्रमण

Sun, 07 May 2023 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Scorching fever, troubling joint pain and stomach infection
जिला चिकित्सालय में मरीजों की लगी कतार।
जिला चिकित्सालय में रोजाना ढाई हजार से अधिक मरीज ले रहे परामर्श
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मौसम बदलने से हो रहे बुखार के बाद लोगों को जोड़ो के दर्द और पेट में संक्रमण की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है। सरकारी और निजी अस्पतालों में सबसे ज्यादा मरीज बुखार के ही पहुंच रहे हैं। जिला चिकित्सालय में रोजाना ढाई हजार से अधिक मरीज परामर्श ले रहे है। चिकित्सकों का कहना है कि इस मौसम में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
पिछले कई दिनों से लगातार कभी बारिश तो कभी तेज धूप निकल रही है। इसके चलते तापमान का उतार-चढ़ाव लोगों की सेहत पर असर डाल रहा है। जिला चिकित्सालय में सबसे ज्यादा मरीज बुखार के पहुंच रहे है। जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. योगेंद्र त्रिखा ने बताया कि अधिक संख्या में मरीज बुखार की शिकायत लेकर आ रहे है। इसके अतिरिक्त नजला, जुकाम व खांसी के मरीज हैं। कुछ मरीजों में बुखार के साथ पेट दर्द, डायरिया की भी शिकायत है।
विज्ञापन


डॉ. त्रिखा का कहना है कि बुखार में अक्सर जोड़ों के दर्द की शिकायत होती है। इसके अलावा पेट में संक्रमण का भी खतरा बढ़ जाता है। हालांकि जोड़ों के दर्द की सबसे बड़ी वजह विटामिन डी और कैल्शियम की कमी है। इसमें सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बरते सावधानी
- अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए
- लोगों को साफ व ताजा पानी पीना चाहिए
- बासी भोजन ना करें
- ज्यादा देर तक कटे हुए फलों का सेवन ना करें
- बाजार में बनी चीजों को खाने से परहेज करें
- मच्छरों से बचाव करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed