फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Scooty collided with tractor, two including home guard of Sarurpur police station died

ट्रैक्टर से टकराई स्कूटी, सरूरपुर थाने के होमगार्ड समेत दो की मौत

Wed, 27 Apr 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Scooty collided with tractor, two including home guard of Sarurpur police station died
मुजफ्फरनगर : हादसे के बाद बुढ़ाना में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विलाप करते मृतकों के परिजन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
ट्रैक्टर से टकराई स्कूटी, सरूरपुर थाने के होमगार्ड समेत दो की मौत
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। निर्माणाधीन मेरठ-करनाल हाईवे के किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार मेरठ के सरूरपुर थाने के होमगार्ड नगवा निवासी तेजपाल कश्यप (50) और अनिल कश्यप (28) की मौत हो गई। दोनों बुढ़ाना से अपने गांव लौट रहे थे। दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। घना अंधेरा होने की वजह से स्कूटी सवार ट्रैक्टर को नहीं देख पाए।
बुढ़ाना क्षेत्र के गांव नगवा निवासी किसान अनिल कश्यप (28) पुत्र बिजेंद्र और मेरठ के सरुरपुर थाने में तैनात होमगार्ड तेजपाल कश्यप (50) पुत्र प्रसादा बुधवार शाम किसी काम से बुढ़ाना आए थे। रात लगभग साढ़े आठ बजे दोनों स्कूटी पर सवार होकर वापस गांव लौट रहे थे। जब वे मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव नगवा व अटाली के बीच पहुंचे तो सड़क किनारे पर खड़े ट्रैक्टर ट्राली से स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को बुढ़ाना सीएचसी पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दोनों की पहचान करने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी, लेकिन मौके पर पहुंचे कुछ ग्रामीणों पुलिस को पंचनामा भरने से रोक दिया। उनका कहना था कि पुलिस मृतकों के परिजनों के आने का इंतजार करे, इसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुढ़ाना कोतवाली प्रभारी ने बताया कि परिजनों का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि स्कूटी सवार दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed