फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   school manager molested a class three student

स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा से दुष्कर्म

Fri, 04 Mar 2022 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
school manager molested a class three student
छात्रा परिजनों से बात करती भोपा पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
स्कूल प्रबंधक ने कक्षा तीन की छात्रा से की दरिंदगी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अच्छे बुरे का ज्ञान कराने वाले शिक्षक ने ही हैवानियत की सभी सीमाएं लांघ दी और शिक्षा के मंदिर में 72 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक एवं निजी स्कूल प्रबंधक ने कक्षा तीन की छात्रा के साथ दरिंदगी की। परिजनों ने आरोपी, सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, इनमें एक शिक्षिका भी शामिल है। पुलिस ने मुख्य आरोपी व सहित दो को गिरफ्तार कर छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा है।
पीड़िता (9) शहर कोतवाली क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा है। छात्रा बुधवार को वह स्कूल गई थी। लेकिन दोपहर में स्कूल से वापस आने के बाद गुमसुम थी। देर शाम उसे पेट में दर्द हुआ तो परिजन एक महिला चिकित्सक के यहां ले गए। तब महिला चिकित्सक ने उन्हें उसके साथ दुष्कर्म होने की जानकारी दी। घर पहुंचने पर छात्रा ने अपने स्कूल के शिक्षक राज कुमार शर्मा (72) पर गलत काम करने का आरोप लगाया। पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह छात्रा स्कूल नहीं गई। इसी दौरान आरोपी शिक्षक ने पीड़िता के परिजनों को फोन कर अपनी गलती के लिए माफी भी मांगी। परिजनों ने राजकुमार शर्मा पर दुष्कर्म करने और एक अन्य उदयपाल और शिक्षिका वंदना पर आरोपी की मदद करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने राजकुमार शर्मा और उदयपाल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

स्कूल की मान्यता की भी जांच होगी
शहर कोतवाली पुलिस ने स्कूल पहुंच कर भी जांच पड़ताल की है। पुलिस ने बताया कि स्कूल की मान्यता की भी जांच कराई जाएगी। इसके लिए शिक्षा अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पॉस्को व दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी व उसका एक मददगार पकड़ा गया है। बालिका को मेडिकल के लिए भेजा है। उसकी रिपोर्ट आने का इंतजार है - कुलदीप सिंह, सीओ सिटी

कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी।

कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर के नदी रोड पर छात्रा से दुष्कर्म संबधी जांच करती पुलिस।

मुजफ्फरनगर के नदी रोड पर छात्रा से दुष्कर्म संबधी जांच करती पुलिस।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर के नदी रोड पर छात्रा से दुष्कर्म सबंधी जांच के लिए स्कूल पहुची पुलिस।

मुजफ्फरनगर के नदी रोड पर छात्रा से दुष्कर्म सबंधी जांच के लिए स्कूल पहुची पुलिस।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed