फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   School-colleges fees should be waived

स्कूल-कॉलेजों की फीस की जाए माफ

Sun, 07 Jun 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
School-colleges fees should be waived
स्कूल-कॉलेजों की फीस की जाए माफ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जागरूक अभिभावक मंच की कोर कमेटी बैठक में स्कूल-कॉलेजों की फीस माफ करने की मांग की गई।
कोषाध्यक्ष श्रवण गुप्ता के पटेल नगर स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में अध्यक्ष राहुल गोयल ने कहा कि कई प्रांतों वह जिलों में स्कूल-कॉलेजों की फीस माफ कर दी गई है। कुछ स्कूलों ने खुद मानवता दिखाते हुए फीस माफ करने के संकेत दिए हैं। संगठन की ओर से फीस माफी का ज्ञापन भी प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को भी दिया गया है। अध्यक्ष ने कहा कि छात्र-छात्राओं के अभिभावकों की आजीविका शून्य हो गई है। इसलिए स्कूल-कॉलेजों की छह माह की फीस राष्ट्रहित व शिक्षाहित में माफ कर देनी चाहिए। महासचिव आजम शमसी एडवोकेट ने कहा कि महामारी की वजह से अभिभावकों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। प्रशासन से मांग है कि फीस माफ कराई जाए, क्योंकि शिक्षा सभी का मौलिक अधिकार है। पवन बंसल ने कहा कि फीस माफ होने तक संघर्ष चलता रहेगा। बैठक में ठाकुर कंवरपाल, नवीन ठेकेदार, रजनीकांत त्यागी, नजर खान, मोहम्मद इरफान, संजय कश्यप, बिजेंद्र नामदेव, नरेश संगल, जोगिंदर एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed