फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   school bus fall down 7 students hurted

अनियंत्रित स्कूल बस गड्ढे में गिरी, सात छात्र घायल

Sat, 01 Oct 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 01 Oct 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
school bus fall down 7 students hurted
गड्ढे में गिरी स्कूल बस। - फोटो : अमर उजाला
रतनपुरी/खतौली। प्राइवेट स्कूल की बस शुक्रवार सुबह टायर फटने से अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरकर पलट गई। हादसे  में चालक सहित सात छात्र घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकाला। घायलों को प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। जहां से चालक को मोदीपुरम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
विज्ञापन


नगर के एक प्राइवेट स्कूल में रतनपुरी निवासी चालक रामदेव पुत्र ईश्वर सिंह बस चलाता है। शुक्रवार सुबह छह बजे चालक रतनपुरी के अलावा आसपास के गांवों से कुल छह छात्रों को बस में लेकर स्कूल जा रहा था। गांव सिकंदरपुर भट्ठे के पास बस का अगला टायर फट गया। जिससे बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा पलटी।
विज्ञापन


बस पलटने पर घायल छात्र चीखने-चिल्लाने लगे। राहगीरों ने तालाब के भीतर पहुंचकर पलटी गाड़ी के अंदर से चालक रामदेव, छात्र रतनपुरी निवासी पारस जैन पुत्र ब्रिजेश, गांव कैलाशनगर निवासी सन्नी पुत्र वरुण, मंडावली बांगर निवासी अभिषेक पुत्र नरेश, मंडावली खादर निवासी विजय पुत्र सत्यप्रकाश, अभिषेक पुत्र सतीश, गांव इंचौड़ा निवासी मुकुल पुत्र राकेश को बमुश्किल बाहर निकाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की खबर अभिभावकों में हड़कंप मच गया और वे घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने घायलों को गांव बड़सू में एक चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, जबकि गंभीर अवस्था में घायल चालक को उसके परिजनों ने मोदीपुरम के अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोप है कि स्कूल की बस के टायर पूरी तरह से खराब हो चुके हैं। अभिभावकों ने भी कई बार स्कूल प्रशासन को बस की फिटनेस चेक कराने की शिकायत भी की थी, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed