फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Scheduled Front officials resigned against Sudhir

Muzaffarnagar News: सुधीर के खिलाफ अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों ने दिए इस्तीफे

Fri, 22 Sep 2023 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 22 Sep 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Scheduled Front officials resigned against Sudhir
- शहर के मुख्य मार्गों पर जुलूस निकालने की चेतावनी भी दी गई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी से पार्टी के अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिद्धार्थ की नोकझोंक के बाद मनमुटाव और अधिक बढ़ गया है। अनुसूचित मोर्चा के 15 से अधिक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस्तीफे दे दिए। शहर में जुलूस की चेतावनी भी दी गई है।
भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिद्धार्थ ने बताया कि मीडिया प्रभारी अमित कुमार गौतम, जिला सोशल मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र बिरला, जिला उपाध्यक्ष अमित सुधा, जिला मंत्री सुशील बमानिया, आदेश नेहरा, निखिल कुमार रवि, नोनू, आदेश, ऋषिपाल, महिपाल, सोहन दास ने इस्तीफे दिए हैं। मोर्चा का कहना है कि जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी का व्यवहार उनके प्रति सही नहीं रहा है। इसी कार्यशैली से परेशान होकर यह इस्तीफे दिए गए हैं।
विज्ञापन

सैनी का पुतला दहन करने की चेतावनी
अनुसचित मोर्चा के मीडिया प्रभारी अमित कुमार गौतम का कहना है कि अगर जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी को नहीं हटाया गया तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। अनुसूचित समाज के लोग शहर की सडक़ों पर उतरेंगे। पार्टी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। सुधीर सैनी का पुतला भी फूंका जाएगा। शनिवार को मोर्चा ने बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय पर पहुंचे जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने कार्यक्रमों के लिए राजकुमार सिद्धार्थ को कॉल कराई थी। पहले मोबाइल पर कहासुनी हुई। इसके बाद सिद्धार्थ पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां उनकी जिलाध्यक्ष से कहासुनी हो गई। इसके बाद अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों ने भी जिलाध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

अंदरूनी कलह हो गई आम
नए जिलाध्यक्ष की ताजपोशी के साथ ही भाजपा में चल रही अंदरूनी कलह एक बार फिर आम हो गई है। भाजपा में लंबे समय से गुटबाजी हावी है। विधानसभा चुनाव में भी कलह सामने आई थी। इसका नतीजा यह हुआ कि 2017 में छह सीट जीतने वाली भाजपा 2022 में चार सीटें हार गई। इसके बाद उप चुनाव में खतौली भी गंवानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed