{"_id":"659b9f732451ca26d701ea44","slug":"scheduled-caste-youth-beaten-to-death-in-muzaffarnagar-case-registered-against-four-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: अनसूचित जाति के युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: अनसूचित जाति के युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Mon, 08 Jan 2024 12:38 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 08 Jan 2024 12:38 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर में एक युवक की गांव के ही कुछ युवकों ने घर बुलाकर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामले में एक नामजद और तीन अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं युवक की हत्या से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
युवक की पीटकर हत्या
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद में खतौली में अनुसूचित जाति के युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। गांव में तनाव बना हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं युवक की हत्या के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों की तहरीर पर पुलिस ने मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं वारदात से ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन
गांव जसोल निवासी अंकित (21) पुत्र रणवीर को गांव के ही कुछ युवकों ने अपने घर बुलाकर उसकी हत्या कर दी। देर रात करीब 1:00 बजे पुलिस गांव में पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सोमवार सुबह ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना की तहरीर मिल गई है। एक आरोपी नामजद और तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन