फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Save the environment, the air is not breathable

मुजफ्फरनगर: पर्यावरण बचा लो, सांस लेने लायक नहीं रही हवा

Wed, 17 Nov 2021 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 17 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Save the environment, the air is not breathable
कूड़ा जलाने के बाद उठता धुआं - फोटो : अमर उजाला
हर साल पर्यावरण की सेहत बिगड़ रही है। हवा सांस लेने नायक नहीं है। मंगलवार को भी एक्यूआई 328 पर रहा। लोगों को मुश्किलें झेलनी पड़ी। दिवाली के दिन एक्यूआई 202 पर था, लेकिन इसके बाद से लगातार हवा की सेहत खराब हो रही है। सुबह और शाम के समय लोगों को अधिक मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। स्मॉग मुश्किलें खड़ी कर रहा है। सुबह सात बजे तक स्मॉग छाया रहा, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पर्यावरण बचाने के लिए लोगों को आगे आना होगा। वन विभाग के रेंजर कुलदीप कुमार का कहना है कि अधिक से अधिक पौधरोपण किया जाना चाहिए। प्रकृति की सुरक्षा किए जाने से साफ और शुद्ध हवा लोगों को मिलेगी।
विज्ञापन


प्रकृति की ओर लौटना ही पड़ेगा
शांतिनगर में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सालय चलाने वाले आयुर्वेदाचार्य डॉ. नीरज शास्त्री का कहना है कि लोगों को प्रकृति की ओर लौटना ही पड़ेगा। हवा और पानी को जितना नुकसान पहुंचाया जा रहा है, इसका नुकसान आमजन को ही है।
विज्ञापन


सांस के रोगी बरतें सावधानी
सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार का कहना है कि सुबह और शाम के समय विशेष एहतियात बरतने की आवश्यकता है। सांस, अस्थमा, टीबी के मरीजों को सुबह-शाम के समय घर से निकलने से बचाव करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हवा में कैसे लेंगे सांस
तिथि एक्यूआई
01 नवंबर 219
02 नवंबर 273
03 नवंबर 287
04 नवंबर 202
05 नवंबर 306
06 नवंबर 328
07 नवंबर 308
08 नवंबर 383
09 नवंबर 410
10 नवंबर 372
11 नवंबर 357
12 नवंबर 337
13 नवंबर 331
14 नवंबर 326
15 नवंबर 356
16 नवंबर 328
प्रतिबंधित सामग्री जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई
जिला प्रदूषण अधिकारी अंकित सिंह का कहना है कि प्रतिबंधित सामग्री जलाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जा रही है। कोल्हू संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसके अलावा निर्माण सामग्री खुले में डालने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है।

मुजफ्फरनगर में सुबह फैली स्मॉग में जाते वाहन सवार।

मुजफ्फरनगर में सुबह फैली स्मॉग में जाते वाहन सवार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

 

मुजफ्फरनगर में जलाये गये कूडें से से खराब होती हवा की गुणवत्ता।।

मुजफ्फरनगर में जलाये गये कूडें से से खराब होती हवा की गुणवत्ता।।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed