{"_id":"65b80de7b5852716e000b3f7","slug":"saurabh-got-lions-knees-fixed-now-its-englands-turn-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-115958-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सौरभ ने टिकवा दिए लॉयंस के घुटने, अब इंग्लैंड की बारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सौरभ ने टिकवा दिए लॉयंस के घुटने, अब इंग्लैंड की बारी
Tue, 30 Jan 2024 02:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 30 Jan 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
सौरभ कुमार
- इंडिया ए की ओर से शानदार खेल दिखाने पर मिला इनाम
फोटो समेत
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। हैदराबाद के पहले टेस्ट में एक तरफ इंग्लैंड के स्पिनर हार्टले ने भारतीय बल्लेबाजों को घुटने टिकवा दिए। इसके उलट अहमदाबाद में इंडिया ए ने इंग्लैंड लॉयंस को हरफनमौला खिलाड़ी सौरभ कुमार के शानदार खेल की बदौलत पारी के अंतर से पराजित कर दिया। बल्ले और गेंद से धूम मचाने वाले सौरभ कुमार को दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया में जगह मिल गई है।
बुढ़ाना क्षेत्र के बिटावदा गांव में जन्मे सौरभ कुमार को दूसरी बार टीम इंडिया में जगह मिली है। पिछले नौ साल से शानदार खेल दिखाने वाले सौरभ को इससे पहले 2022 में श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया में जगह मिली थी, लेकिन मैच नहीं खिलाया गया। सौरभ का स्वर्णिम प्रदर्शन जारी रहा। अहमदाबाद में 24 से 27 जनवरी तक इंडिया ए और इंग्लैंड लॉयंस के बीच अनऑफिशियल टेस्ट खेला गया। सौरभ ने बल्लेबाजी में 16 चौकों के साथ 77 रन बनाए। यही नहीं पहली पारी में इंग्लैंड के एक और दूसरी पारी में पांच विकेट चटकाए। यही वजह है कि पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बदलाव किए गए हैं। सौरभ कुमार को रविंद्र जड़ेजा की जगह शामिल किया गया है।
सौरभ ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरूआत साल 2014 से की थी। इसके बाद वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। आईपीएल में वह किंग्स इलेवन पंजाब के लिए दमखम दिखा चुका है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कई बार बल्लेबाजी के दम पर यूपी की टीम को जीत दिलाई। अब तक वह दो शतक और 12 अर्द्धशतक लगा चुके हैं। यही नहीं करीब 30 की औसत से रन बनाए हैं। अभी तक खेले 68 मैच में वह 290 विकेट भी ले चुका है।
विज्ञापन
बिटावदा से दिल्ली और फिर मेरठ
सौरभ कुमार के पिता रमेश चंद मूल रूप से बिटावदा गांव के रहने वाले हैं। दिल्ली में नौकरी की वजह से गांव में आने जाने में परेशानी थी। इसके बाद उन्होंने बड़ौत के आजादनगर में घर बनाया। सौरभ ने क्रिकेट खेलना शुरू किया तो परिवार मेरठ शिफ्ट हो गया।