{"_id":"684818967947770b450e51cf","slug":"satellite-sewing-centers-started-in-two-villages-to-make-them-self-reliant-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1033-147576-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: आत्म निर्भर बनाने के लिए दो गांवों में सैटेलाइट सिलाई केंद्र शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: आत्म निर्भर बनाने के लिए दो गांवों में सैटेलाइट सिलाई केंद्र शुरू
विज्ञापन
फोटो
चरथावल। महिला सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य दो गांवों में सिलाई केंद्रों की शुरुआत की गई।
मंगलवार को एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन के तत्वावधान में सिलाई केंद्र संचालित करने के लिए जागाहेड़ी गांव में कविता, बरवाला की वंदना को नियुक्त किया है। इन सैटेलाइट सेंटरों की निगरानी फाउंडेशन के मुख्यालय से रहेगी।
इसमें दोनों महिलाओं को ग्रामीण अंचल की युवतियों, गृहिणयों को सिलाई का प्रशिक्षण देने के लिए दो-दो मशीनों की व्यवस्था की है। समिति अध्यक्ष मनीष गर्ग ने कहा कि एकल ग्राम उत्थान फाउंडेशन ग्रामीण पृष्ठ भूमि में रचनात्मक कार्यों के माध्यम से युवाओं और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने में जुटा है। इससे गांवों में फ्री कंप्यूटर एवं महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाना मकसद है। किरण पाल सिंह, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप बरवाला, पुरुषोत्तम यादव, आशीष नैनवाल, रिंकी बंसल मौजूद रहे। संवाद